Skip to main content

ताजा खबर

KKR फैंस के लिए खुशखबरी, SMAT 2024 में जमकर बोल रहा अजिंक्य रहाणे का बल्ला, विदर्भ के गेंदबाजों की भी जमकर लगाई क्वार्टरफाइनल में क्लास

Ajinkya Rahane (Pic SOurce-X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के चौथे क्वार्टरफाइनल मैच में मुंबई ने विदर्भ के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मुंबई की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि अजिंक्य रहाणे ने मुंबई की ओर से धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

बता दें कि, विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे। टीम की ओर से अथर्व तायडे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और एक छक्के की मदद से 66 रनों की तूफानी पारी खेली। अथर्व तायडे के अलावा अपूर्व वानखेड़े ने 51 रन बनाए। करुण नायर ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 26 रनों का योगदान दिया जबकि शुभम दुबे ने 43* रनों की विस्फोटक पारी खेली।

जवाब में मुंबई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 84 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। रहाणे ने अपनी इस पारी के दौरान विदर्भ के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। अजिंक्य रहाणे की इस बल्लेबाजी को देख कोलकाता नाइट राइडर्स के तमाम फैंस काफी खुश होंगे।

दरअसल आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। यही नहीं ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि कोलकाता नाइट राइडर्स आगामी सीजन में रहाणे को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर सकते हैं। इससे पहले अनुभवी बल्लेबाज ने आंध्र के खिलाफ 95 रनों की तूफानी पारी खेली थी जबकि केरल के खिलाफ भी रहाणे का बल्ला जमकर बोला था। शानदार बल्लेबाज ने केरल के खिलाफ 68 रन बनाए थे जबकि महाराष्ट्र के खिलाफ 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

मुंबई ने विदर्भ के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की

रहाणे के अलावा मुंबई की ओर से पृथ्वी शॉ ने पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 49 रनों की बहुमूल्य परी खेली। यही नहीं शिवम दुबे ने 37* रनों का योगदान दिया। टीम की ओर से युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेगड़े ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 36* रनों का योगदान दिया। 222 रन के लक्ष्य को मुंबई ने चार गेंदें रहते हुए जीत लिया। अब सेमीफाइनल में भी अजिंक्य रहाणे मुंबई की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।

আরো ताजा खबर

“फिर से एक चौंकाने वाला सिलेक्शन” – यश ठाकुर के टीम इंडिया में चुने जाने पर हनुमा विहारी का बड़ा बयान

Hanuma Vihari’s huge statement on Yash Thakur’s maiden India call-up ahead of Zimbabwe T20Is (image via X) बीसीसीआई द्वारा आगामी जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए भारत की 15 सदस्यीय टी20 टीम...

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) मंगलवार, 7 जुलाई को 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में, श्रेयस अय्यर ने...

सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद एक नई ‘सिलेक्शन थ्योरी’ ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।...

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...