Skip to main content

ताजा खबर

KKR के पावरकोच आंद्रे रसेल ने पूरे किए 500 टी20 विकेट, सुनील नारायण के साथ इस एलीट लिस्ट में हुए शामिल 

KKR के पावरकोच आंद्रे रसेल ने पूरे किए 500 टी20 विकेट, सुनील नारायण के साथ इस एलीट लिस्ट में हुए शामिल 

Andre Russell (Image Credit- Twitter X)

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर व पावरकोच आंद्रे रसेल ने भले ही आईपीएल से रिटायरमेंट ले लिया हो, लेकिन उन्होंने अभी भी टी20 क्रिकेट में नए रिकाॅर्ड बनाना नहीं छोड़ा है। बता दें कि अब रसेल ने टी20 क्रिकेट में कुल 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह कारनामा जारी इंटरनेशनल लीग टी20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच खेले गए एक मुकाबले में किया।

इसके साथ ही अब ये कैरेबियाई ऑलराउंडर अपने पूर्व साथी सुनील नारायण के साथ एक खास एलीट लिस्ट में शामिल हो गया है। बता दें कि नारायण ने हाल में 600 टी20 विकेट लेने का कीर्तिमान हासिल किया है।

लेकिन अब रसेल टी20 क्रिकेट इतिहास में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के कुल पांचवें गेंदबाज और वेस्टइंडीज से तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। रसेल से पहले सुनील नारायण और ड्वेन ब्रावो 500 से ज्यादा विकेट हासिल कर चुके हैं।

टी20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी मैच विकेट
राशिद खान 500 681
ड्वेन ब्रावो 582 631
सुनील नारायण 569 602
इमरान ताहिर 446 570
शाकिब अल हसन 462 504
आंद्रे रसेल 576 500

डेजर्ट वाइपर्स बनाम अबू धाबी नाइट राइडर्स मैच का हाल

दूसरी ओर, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो डेटर्ड वाइपर्स ने एक नजदीकी मुकाबले में नाइट राइटर्स को 2 विकेट से हराया है। मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अबू धाबी नाइट राइडर्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 171 रन बनाए। टीम के लिए एलेक्स हेल्स ने 53 रनों की पारी खेली, तो बल्लेबाजी में आंद्रे रसेल ने 23 गेंदों में 36* रनों की नाबाद पारी खेली, और टीम को एक प्रतिस्पर्धी टोटल तक पहुंचाने में मदद की।

इसके बाद, डेजर्ट वाइपर्स ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इस टारगेट को 19.3 ओवरों में 8 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। वाइपर्स के लिए डैन लाॅरेंस ने 35 रनों की पारी खेली, तो शिमरन हेटमायर ने 25 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने CSK के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 37वां मैच आज 26 अप्रैल को दोपहर 3.30...

IPL 2026, Match 39: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, DC vs RCB: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स, अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मेजबानी करेगी।...

IPL 2026: CSK vs GT मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, CSK vs GT: top 3 players to watch out (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 26 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान, एम.ए. चिदंबरम...

IPL 2026: LSG vs KKR मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, LSG vs KKR: top 3 players to watch out (image via X) लखनऊ का भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग...