Skip to main content

ताजा खबर

KCA ने केरल क्रिकेट लीग के पहले सीजन के लोगो का किया अनावरण, 2 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

KCA ने केरल क्रिकेट लीग के पहले सीजन के लोगो का किया अनावरण, 2 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

Kerala Cricket League (Image Credit- Manorma/X)

केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के पास भी अब बाकी भारतीय राज्यों की तरह अपनी स्टेट क्रिकेट लीग होने जा रही है। बता दें कि एसोसिएशन ने आज 9 अगस्त, शुक्रवार को केरल क्रिकेट लीग (KCL) के पहले सीजन की ना सिर्फ घोषणा की, बल्कि टूर्नामेंट के पहले सीजन के लिए लोगो का भी अनावरण किया है।

इस मौके पर केरल की शान और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन मौजूद रहे। बता दें कि केरल क्रिकेट लीग के ओपनिंग सीजन का पूरा कार्यक्रम आज तिरुवनंतपुरम में हुआ, जिसमें सैमसन एक आइकन खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए।

दूसरी ओर, आपको इस टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दें तो केसीएल का पहला सीजन 2 से 19 सितंबर के बीच खेला जाएगा। सीजन में शामिल 6 फ्रेंचाइजी को कम से कम 20 खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल करने होंगे। इसके अलावा केएसीएल के पहले सीजन में 168 घरेलू खिलाड़ियों की खरीददारी के लिए ऑक्शन होगा। साथ ही टूर्नामेंट के लोगो के अलावा हर एक फ्रेंचाइजी के लोगो को भी रिवील कर दिया है।

KCA के अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

तो वहीं इस टूर्नामेंट के पहले सीजन को लेकर केसीए के एक अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- केरल क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शनिवार को हयात रीजेंसी में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली है। नीलामी ब्रीफिंग का संचालन प्रसिद्ध चारु शर्मा द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद फ्रेंचाइजी को प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए एक माॅक ऑक्शन भी होगा।

अधिकारी ने आगे कहा- फैंस प्रत्येक दिन दो रोमांचक खेलों की प्रतीक्षा कर सकते हैं, जिनमें दिन और रात के मैच भी शामिल हैं। लीग को आधिकारिक तौर पर 31 अगस्त 2024 को दोपहर 12 बजे हयात रीजेंसी में प्रसिद्ध अभिनेता और केसीएल ब्रांड एंबेसडर, मोहनलाल द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

साथ ही बता दें कि संजू सैमसन के अलावा केरल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले पीए अब्दुल बासित, सचिन बेबी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, बासिल थंपी, विष्णु विनोद और रोहन एस कन्नूमल जैसे फेमस खिलाड़ियों को आइकन की सूचि में रखा गया है।

केरल के लिए रणजी ट्राॅफी खेलने वाले खिलाड़ियों का कैटेगिरी ए में बेस प्राइस दो लाख रुपए होगा, तो वहीं बी कैटेगिरी में शामिल खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1 लाख और सी कैटेगिरी में शामिल खिलाड़ियों का बेस प्राइस 50 हजार होगा।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...