Skip to main content

ताजा खबर

Josh Hazlewood: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, पिंक बॉल टेस्ट से बाहर हुए हेजलवुड, बढ़ी पैट कमिंस की मुश्किलें

Josh Hazlewood (Image Source: Getty Images)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। यह डे-नाईट टेस्ट होगा जो पिंक बॉल से खेला जाएगा लेकिन इस टेस्ट से पहले मेजबानों के लिए बुरी खबर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण दूसरे डे-नाइट टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

हेजलवुड के बाहर होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इसकी पुष्टि कर दी है और साथ ही बोर्ड ने दो अनकैप्ड प्लेयर को उनके बैकअप के रूप में स्क्वॉड में भी जोड़ा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि हेजलवुड साइड स्ट्रेन के चलते बाहर हुए हैं, उनकी जगह सीन एबॉट और ब्रेंडन डॉगेट टीम में आए हैं। इन दोनों में से किसी को एडिलेड टेस्ट में खेलने का मौका मिलता है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

हालांकि इन दोनों ही खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में मौका मिलना मुश्किल है क्योंकि स्क्वॉड में पहले से ही स्कॉट बोलैंड मौके का इंतजार कर रहे हैं। पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की तिकड़ी होने की वजह से बोलैंड को अभी तक ज्यादा मौका नहीं मिला है। बोलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 10 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 20.34 की औसत के साथ 35 विकेट चटकाए हैं। बोलैंड भारत के खिलाफ वॉर्म-अप मैच का भी हिस्सा होंगे।

पिंक बॉल टेस्ट मैच में Josh Hazlewood का प्रदर्शन रहा है शानदार

भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को निश्चित रूप से जोश हेजलवुड की कमी खलेगी। पिछली बार जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिंक बॉल टेस्ट हुआ था तब हेजलवुड ने ही टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उस मैच में इस तेज गेंदबाज ने महज 5 ओवर में 8 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाए थे, पूरी भारतीय टीम उस दौरान 36 रन पर सिमट गई थी।

वहीं मौजूदा सीरीज में भी उनकी शुरुआत अच्छी रही थी। पहली पारी में 4 विकेट चटकाने के साथ-साथ दूसरी पारी में भी उन्होंने किफायती गेंदबाजी की थी। बता दें, पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों की बुरी हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज में टीम 0-1 से पीछे चल रही है। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया हर हाल में वापसी करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...