Skip to main content

ताजा खबर

Joe Root ने अपने नाम किए दो बड़े कीर्तिमान, अब उनकी नजरें हैं सचिन के इस खास रिकॉर्ड पर

Joe Root (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट से हराया। इंग्लैंड की इस जीत में स्टार बल्लेबाज जो रूट ने अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ मेजबानों ने दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रीलंका ने मैनचेस्ट टेस्ट में इंग्लिश टीम के सामने जीत के लिए 205 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए एक समय पर मेजबान टीम जूझ रही थी, तब जो रूट ने 128 गेंदों पर 62 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई।

जो रूट ने अपनी इस पारी के दम पर दो बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। इन 62 रनों के दम पर जो रूट टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, एलिस्टर कुक और ग्रीम स्मिथ के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के राहुल द्रविड़ और वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल को पछाड़ा है। इन दोनों दिग्गजों ने अपने करियर के दौरान चौथी पारी में क्रमश: 1580 और 1575 रन बनाए थे।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जो रूट ने अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड

वहीं अब जो रूट 1589 रनों के साथ इस लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। जो रूट की नजरें अब सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी जो 1625 रनों के साथ इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। सचिन तेंदुलकर और जो रूट के बीच अब मात्र 36 रनों का अंतर रह गया है।

वहीं जो रूट का ये टेस्ट क्रिकेट में 64वां अर्धशतक और कुल 96वां 50 प्लस का स्कोर था। टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक 50 प्लस स्कोर करने के मामले में रूट ने चंद्रपॉल की बराबरी की है। वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ने भी टेस्ट क्रिकेट में 96 बार 50+ रनों की पारी खेली है। वहीं इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 119 पचास से अधिक के स्कोर के साथ टॉप पर हैं।

जो रूट ने इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी राहुल द्रविड़ को पछाड़ दिया है। जो रूट 64 अर्धशतक के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, वहीं द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 63 अर्धशतक लगाए थे। यहां भी सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज-

सचिन तेंदुलकर- 119
जैक कैलिस- 103
रिकी पोंटिंग- 103
राहुल द्रविड़- 99
जो रूट- 96
शिवनारायण चंद्रपॉल- 96

टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर- 1625
एलिस्टर कुक- 1611
ग्रीम स्मिथ- 1611
जो रूट- 1589
शिवनारायण चंद्रपॉल- 1580
राहुल द्रविड़- 1575

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...