
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। बुमराह अभी भी अपनी पीठ की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। यह चोट उन्हें जनवरी में सिडनी टेस्ट के दौरान लगी थी, जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज से भी बाहर हो गए थे। उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में एंट्री मिली है।
इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में एक और बदलाव हुआ है। बैकअप ओपनर यशस्वी जायसवाल की जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया है। बुमराह की बात करें तो हाल ही में बेंगलुरु में स्कैन के दौरान उनकी पीठ में कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई थी, लेकिन वो अभी पूरी तरह से गेंदबाजी के लिए तैयार नहीं हैं। उनके रिकवरी की निगरानी बीसीसीआई की मेडिकल टीम कर रही है।
आपको बता दें कि, जसप्रीत बुमराह एक बार फिर चोट के कारण आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भी वह पीठ की चोट के चलते नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी। आईसीसी ने सभी आठ भाग लेने वाली टीमों को 11 फरवरी तक अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम घोषित करने की समय सीमा दी थी।
इसके बाद किसी भी बदलाव को टूर्नामेंट की टेक्नीकल कमिटी से मंजूरी लेनी होगी। बुमराह की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है, उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल को 15 सदस्यीय टीम से बाहर किया गया है। उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया है।
Champions Trophy के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती
6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा
IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

