Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah: स्कैन के लिए बेंगलुरु पहुंचे बुमराह, तेज गेंदबाज की इंजरी पर सामने आई बड़ी अपडेट

Jasprit Bumrah: स्कैन के लिए बेंगलुरु पहुंचे बुमराह, तेज गेंदबाज की इंजरी पर सामने आई बड़ी अपडेट
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

पांच मैचों की सफल T20I सीरीज के बाद, भारत 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की  श्रृंखला खेलने के लिए तैयार है, जिसे उन्होंने 4-1 के बड़े अंतर से जीता था। आगामी वनडे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले दोनों टीमों के लिए आखिरी वनडे सीरीज होगी। चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी-मार्च में पाकिस्तान और यूएई में आयोजियत किया जाएगा। वनडे सीरीज 6 फरवरी को नागपुर में शुरू होगी, जिसमें दोनों टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी टीमें एक्शन में आएंगी।

हालांकि दोनों टीमों की घोषणा पहले ही हो चुकी है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को लेकर कुछ चिंताएं बनी हुई है, जिनमें से एक स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है। इंग्लैंड सीरीज के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह की उपलब्धता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान लगी पीठ की चोट की रिकवरी पर निर्भर है। इस बीच, कथित तौर पर बुमराह स्कैन और आगे की टेस्ट के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं Jasprit Bumrah

भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने पिछले महीने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम की घोषणा करते समय तेज गेंदबाज की स्थिति पर बात की थी। अगरकर ने पुष्टि की थी कि बुमराह इंग्लैंड सीरीज के पहले दो वनडे मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन गेम टाइम हासिल करने के लिए वह 12 फरवरी को तीसरे वनडे में वापसी कर सकते हैं।

अगरकर ने कहा था कि, “बुमराह को पांच सप्ताह के लिए ऑफ-लोड करने के लिए कहा गया है और वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हम उनकी फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं और मेडिकल टीम से फरवरी की शुरुआत में उनकी स्थिति के बारे में पता चलेगा।’ हम संभवत: उस समय के आसपास कुछ और पता लगाएंगे, वास्तव में क्या हुआ है।

आपको बता दें कि, अगर बुमराह समय पर ठीक नहीं होते हैं, तो उनकी जगह हर्षित राणा को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना जा सकता है, जो आधिकारिक तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शामिल किया गया है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...