Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah: वनडे टीम से गायब हुआ बुमराह का नाम, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

बीसीसीआई ने मंगलवार को टीम इंडिया के स्क्वॉड में वरुण चक्रवर्ती को शामिल करते हुए भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए एक अपडेटेड स्क्वॉड का ऐलान किया। यह सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है और इसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए एक अच्छी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है, जो 19 फरवरी से शुरू हो रही है।

हालांकि, भारत के अपडेटेड स्क्वॉड में से जो एक नाम गायब था वो था जसप्रीत बुमराह का। स्टार पेसर को केवल तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया था जबकि हर्षित राणा को पहले दो वनडे के लिए चुना गया था। हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने स्क्वॉड से बुमराह का नाम हटाने पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा।

बता दें कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के आखिरी मैच की दूसरी पारी में पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गेंदबाजी तक नहीं कर पाए थे। उन्हें पांच हफ्ते आराम करने की सलाह मिली थी मगर बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं किया गया। उन्होंने बीजीटी में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 32 विकेट चटकाए थे।

 BGT 2024-25 में Jasprit Bumrah ने जीता था प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

भारत को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन बुमराह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। फैंस दुआ कर रहे हैं कि बुमराह जल्द से जल्द फिट होकर चैंपियंस ट्रॉफी में एक्शन में नजर आएं। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंतिम टीम 11 फरवरी तक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को सौंपनी है। टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा।

मंगलवार को भारतीय वनडे टीम में अचानक बदलाव किया गया। फॉर्म में चल रहे ‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वनडे टीम में शामिल किया गया। उन्होंने इंग्लैंड टी20 सीरीज में 9.85 के प्रभावशाली औसत से 14 विकेट चटकाए थे। उन्होंने भारत क लिए अभी तक कोई वनडे मैच नहीं खेला है। बीसीसीआई ने बयान में कहा, ”पुरुष चयन समिति ने वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है।”

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...