Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah ने शुरू की रिहैब की प्रक्रिया, ये तीन लोग कर रहे हैं तेज गेंदबाज की फिटेनस पर काम

Jasprit Bumrah ने शुरू की रिहैब की प्रक्रिया ये तीन लोग कर रहे हैं तेज गेंदबाज की फिटेनस पर काम
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपना रिहैब शुरू कर दिया है लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मैच फिट होने के लिए उनके पास ज्यादा टाइम नहीं है। बुमराह पांच हफ्ते की ‘ऑफ-लोडिंग’ पूरी कर चुके हैं, जिसके तहत खिलाड़ी को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान खिलाड़ी जिम भी नहीं जाता।

बुमराह को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) एनसीए से आने वाली सूचनाओं को सार्वजनिक नहीं होने दे रहा और उत्कृष्टता केंद्र तथा भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े चार-पांच लोगों को छोड़कर किसी और के पास इस तेज गेंदबाज की हालिया और अपडेटेड फिटनेस स्थिति के बारे में सटीक जानकारी नहीं है।

Jasprit Bumrah को लेकर BCCI अधिकारी ने दी बड़ी अपडेट

इंडिया टुडे के हवाले से बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि, ‘‘स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कोच रजनीकांत शिवगनम और फिजियो तुलसी राम युवराज खेल विज्ञान प्रमुख डॉ. नितिन पटेल के साथ बुमराह के रिहैबिलिटेशन पर काम कर रहे हैं। पटेल व्यक्तिगत रूप से पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।’’

सूत्र ने आगे कहा, ‘‘जाहिर है कि राष्ट्रीय टीम के स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कोच सोहम देसाई और फिजियो कमलेश जैन को भी इस बारे में जानकारी दी जा रही है।’’ सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि बुमराह एनसीए में देसाई के साथ काम कर रहे हैं लेकिन देसाई इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सहयोगी स्टाफ के तौर पर उनके दुबई जाने की भी उम्मीद है।

अगर बुमराह को गेंदबाजी करने की अनुमति मिलती है तो उम्मीद है कि ट्रॉय कूली उन पर नजर रखेंगे और पटेल द्वारा उनकी उपलब्धता के बारे में तैयार की गई अंतिम रिपोर्ट बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और चयनकर्ताओं के अध्यक्ष अजीत अगरकर को भेजी जाएगी। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा को भी बुमराह की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

আরো ताजा खबर

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...