Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah के लिए आज का दिन है खास, इंस्टा पोस्ट के जरिए शेयर किए अपने जज्बात

Jasprit Bumrah (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों की तरह Jasprit Bumrah भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन वो अपने परिवार से जुड़े पोस्ट ज्यादा शेयर नहीं करते। वहीं इस बार काफी समय बाद बुमराह ने अपने परिवार के 2 अहम लोगों से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है, जो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गया।

Jasprit Bumrah ने काफी संघर्ष का सामना किया है

काफी कम उम्र में Jasprit Bumrah के पिता जी का निधन हो गया था, उसके बाद बुमराह को उनकी मां ने संभाला था। एक वक्त ऐसा भी आया था, जब बुमराह के पास जूते खरीदने के भी पैसे नहीं थे। लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी  मेहनत से वक्त को पूरी तरह बदल दिया, पहले घरेलू क्रिकेट और फिर IPL में दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी। बस उसके बाद से इस खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब वो टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को लीड कर रहे हैं।

आज का दिन खास है Jasprit Bumrah के लिए

*Jasprit Bumrah ने कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं सोशल मीडिया पर।
*इस पोस्ट की तस्वीरों में बुमराह के साथ नजर आई उनकी मां और मासी।
*कैप्शन के जरिए उन्होंने अपनी मां और मासी को जन्मदिन विश किया।
*आप हमारे लिए क्या मायने रखते हैं, इसे शब्दों में नहीं बता सकता-बुमराह।

Jasprit Bumrah के वायरल पोस्ट पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद बुमराह का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

वसीम अकरम ने बुमराह को लेकर दिया था बड़ा बयान

पर्थ टेस्ट मैच की जीत में जसप्रीत बुमराह का बहुत बड़ा रोल था, उन्होंने पूरे मैच में 8 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके बाद वसीम अकरम ने एक बड़ा बयान दिया था, जो बुमराह की गेंदबाजी से जुड़ा था। वसीम अकरम ने कहा था कि- बुमराह की अनोखी गेंदबाजी टेक्निक है औ उनका असाधारण रिलीज पाइंट जो पॉपिंग क्रीज से लगभग 34 सेंटीमीटर आगे हैं एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। उन्होंने बताया कि अधिकतर गेंदबाज आमतौर पर लाइन के 10 सेंटीमीटर के भीतर से रिलीज करते है। और बुमराह द्वारा अतिरिक्त 24 सेंटीमीटर एक एडवांटेज होता है, जिससे गेंद लगभग unpredictable तरीके से बल्लेबाज की ओर तेजी से आती हुई दिखाई देती है।

আরো ताजा खबर

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

ENG vs PAK: Pakistan Batting Coach Michael Smith Backs Young Squad Amid Dismal Tour of England (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Arun Jaitley Stadium for Afghanistan T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।...

लंबे ब्रेक से बिगड़ जाती है मेरी रिदम: मोहम्मद सिराज का अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर बड़ा बयान

‘I’m purely a rhythm bowler’: Mohammed Siraj explains pace dip after long hiatus (image via X) तेज गेंदबाजों के लिए, आज के क्रिकेट के लगातार चलने वाले शेड्यूल में आराम...

11 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर...