
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के स्क्वॉड में शामिल किया गया है, लेकिन वह इस टूर्नामेंट में वह खेलेंगे या नहीं इस पर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया कि हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम के साथ होंगे, क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं है कि बुमराह तीन मैचों की सीरीज के कम से कम दो वनडे मैचों में खेलेंगे।
2 फरवरी को Jasprit Bumrah का अगला स्कैन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बुमराह का अगला स्कैन 2 फरवरी को होना है, उसके बाद ही आगे की तस्वीर साफ हो पाएगी कि वो चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं। सिडनी टेस्ट में चोट लगने के बाद बुमराह को पांच हफ्तों के लिए आराम करने के लिए कहा गया था और फरवरी में अगले स्कैन के बाद मेडिकल टीम और मैनेजमेंट दोनों को स्पष्टता मिलेगी।
अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा दोनों ने कहा कि वे अभी तक नहीं जानते हैं कि बुमराह इस टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं और इससे पेस बॉलिंग अटैक भी प्रभावित हो सकता है। मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल नहीं किया गया, टीम मैनेजमेंट ने डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने के लिए अर्शदीप को चुना है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को खेला जाएगा और उसी वक्त तक बुमराह के बारे में कोई अपडेट आने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि भारत के पास 12-13 फरवरी तक स्क्वॉड में बदलाव करने की आजादी होगी। अगर बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं पाए जाते तो टीम इंडिया स्क्वॉड में बदलाव कर सकती है। वैसे ही रोहित-अगरकर की जोड़ी ने स्क्वॉड में तीन ही तेज गेंदबाजों का चयन किया है।
आपको बता दें कि, बुमराह ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की थी और तब आधिकारिक तौर पर कहा गया था कि उनकी पीठ में ऐंठन है। उसके बाद से वो लगातार क्रिकेट से दूर हैं। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि वो जल्द से जल्द फिट हों और चैंपियंस ट्रॉफी में खेलें।
IND vs ENG: अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
3 खिलाड़ी जो श्रेयस अय्यर के अलावा बन सकते थे भारत के अगले टी20 कप्तान
एस श्रीसंत को बड़ी राहत, केरल क्रिकेट संघ ने हटाया तीन साल का बैन
IPL 2027: हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने की रेस में कूदीं 7 फ्रेंचाइजी, KKR और RR सबसे आगे!

