Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah की चोट पर आई बड़ी अपडेट, चैंपियंस ट्रॉफी खेलने में संदेह बरकरार

Jasprit Bumrah की चोट पर आई बड़ी अपडेट चैंपियंस ट्रॉफी खेलने में संदेह बरकरार

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं यह एक ऐसा सवाल है जो इस वक्त हर एक फैंस के जहन में हैं। बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में बुमराह का नाम डाला है, लेकिन यह उनकी पीठ की चोट पर यह निर्भर करेगा कि वह आगामी ICC टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं। अब बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के डॉक्टर से मदद लेने का फैसला किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार न्यूजीलैंड में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रोवन स्काउटन उनकी पीठ की चोट का आकलन करेंगे। उनकी रिपोर्ट और फीडबैक के बाद इसपर विचार किया जाएगा कि बुमराह को न्यूजीलैंड जाना है या नहीं। उनके जांच के बाद ही ये फैसला हो पाएगा कि, वो चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं।

इलाज के लिए न्यूजीलैंड जा सकते हैं Jasprit Bumrah

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई पहले से ही एक बैकअप की योजना बना रहा है, क्योंकि बुमराह अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए समय पर फिट होने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।जसप्रीत बुमराह का सेलेक्शन इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे के लिए भी हुआ है जो 12 फरवरी को खेलना जाना है, लेकिन इसकी उम्मीद काफी कम है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ उस मैच में खेलें।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्क्वॉड में बदलाव करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी है। उससे पहले भारत बिना आईसीसी की परमिशन के स्क्वॉड में जितने चाहे उतने बदलाव कर सकता है। चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए हर्षित राणा का नाम पहले ही तय कर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह टीम इंडिया में किसे शामिल किया जाता है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम न्यूजीलैंड में स्काउटन के संपर्क में है। बोर्ड ने बुमराह को न्यूजीलैंड भेजने की योजना बनाई थी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। चयनकर्ताओं को पता है कि अगर बुमराह दिए गए समय में 100% फिट हो जाते हैं तो यह चमत्कार होगा।’ स्काउटन ने 2022 में टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बुमराह का ऑपरेशन किया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...

IPL 2026: ‘मुझे संजू नंबर 3 पर खेलते दिख रहे हैं’ – भारत के पूर्व कोच ने CSK का बैटिंग ऑर्डर चुना

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व बल्लेबाजी...

SM Trends: 16 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) एक अहम घटनाक्रम में, कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...