Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah का ये ट्वीट हुआ सुपर वायरल, तेज गेंदबाज ने ‘बेड रेस्ट’ वाली खबर को लेकर तोड़ी चुप्पी

Jasprit Bumrah का ये ट्वीट हुआ सुपर वायरल, तेज गेंदबाज ने ‘बेड रेस्ट’ वाली खबर को लेकर तोड़ी चुप्पी

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आखिरी मैच में चोट लगी थी। उस टेस्ट मैच में उनके पीठ में सूजन आई थी, जिस वजह से अब उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। बुमराह ने ‘बेड रेस्ट’ वाली खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने खुद ही बड़ी सच्चाई बयां कर दी है।

बुमराह ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया कि उन्हें पीठ में चोट के कारण घर पर आराम करने की सलाह मिली है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) के आखिरी मैच में पीठ में समस्या हुई थी। वह सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। उस टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

Jasprit Bumrah का ये ट्वीट हुआ वायरल

दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से दावा किया गया था कि बुमराह को मांसपेशियों को रिकवर और सूजन कम करने के लिए घर पर आराम करने की सलाह दी गई है। वह बेड रेस्ट के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) जा सकते हैं और फिर कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि, बुमराह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”मुझे पता है कि फेक न्यूज फैलाना आसान है लेकिन इस खबर ने मुझे हंसाया। सूत्र भरोसेमंद नहीं है।”

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने पांच टेस्ट की 9 पारियों में 32 विकेट हासिल किए। वह संयुक्त रूप से एक बीजीटी सीरीज में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता था। उन्होंने कातिलाना प्रदर्शन के दम पर दिसंबर 2024 महीना का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और साउथ अफ्रीका के डेन पैटर्सन को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बतौर कप्तान भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में पर्थ में पहले टेस्ट में भारत को 295 रनों से धमाकेदार जीत दिलाई।

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक के नाम पर लगाई मुहर, बोले ‘टेस्ट कप्तान के रूप में उन्हें मेरा पूरा सपोर्ट’

Ben Stokes Harry Brook (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक को टीम का अगला टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन किया है।...

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह पर FIR, घरेलू रसोइए ने लगाए मारपीट और गाली-गलौज के आरोप

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर शशांक सिंह और उनके पिता शैलेश सिंह के खिलाफ भोपाल के रातीबड़ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत पहला टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

India vs England (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से मुंह की खाने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। यहां पर...

टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भी BCCI ने हरमनप्रीत कौर पर जताया भरोसा, एशियन गेम्स 2026 के लिए सौंपी टीम की कमान 

Indian Women Team (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम के बाहर होने के बाद भी बीसीसीआई ने टीम की कप्तान हरमपनप्रीत कौर...