
Japan vs India (Image Credit- Twitter X)
India tour of Japan, 2026: एशियन गेम्स से पहले जापान और भारत के बीच एकमात्र ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशल क्रिकेट ग्राउंड, सानो में खेला गया। वर्षा बाधित इस रोमांचक मैच में भारत ने 2 रनों के मामूली अंतर से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 33 रनों का लक्ष्य जापान के सामने जीत के लिए रखा, जबाव में जापान सिर्फ 30 रन ही बना सकी।
जापान बनाम भारत, एकमात्र टी20 मैच का हाल
मैच के बारे में आपको बताएं तो बारिश की वजह से 9.30 बजे शुरू होने वाला मैच 12.40 पर शुरू हो पाया और ओवर घटाकर पांच ओवर प्रति पारी कर दिए। मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 5 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर गोल्डन डक आउट हुए, तो संजू सैमसन ने 9 रन बनाए। ईशान किशन ने 3 और श्रेयस अय्यर ने 16 रन बनाए। तो वहीं, जापान की ओर से चार्ली हारा-हिन्ज को 2 और ब्राहिम ताकाहाशी व बेंजामिन इतो-डेविस को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब जापान भारत से मिले 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह 5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 30 रन ही बना पाई। जापान की ओर से कप्तान केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन बनाए। भारत की ओर से वाॅशिंगटन सुंदर ने दो विकेट हासिल किए।
मैच के लिए ये थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
जापान: लाचलान यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इतो-डेविस, वटारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिन्ज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
ये भी पढ़ें – CSK द्वारा जहीर खान को हेड कोच बनाना क्यों है सही फैसला? जान लीजिए ये 3 बड़े कारण
SM Trends: 22 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
कप्तानी के दबाव में बाबर आजम प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं: वसीम अकरम
Asian Games 2026: श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारत ने जीता गोल्ड मेडल 

