Skip to main content

ताजा खबर

Japan vs India: एकमात्र टी20 मैच में भारत ने जापान को 2 रनों से हराया 

Japan vs India: एकमात्र टी20 मैच में भारत ने जापान को 2 रनों से हराया 

Japan vs India (Image Credit- Twitter X)

India tour of Japan, 2026: एशियन गेम्स से पहले जापान और भारत के बीच एकमात्र ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशल क्रिकेट ग्राउंड, सानो में खेला गया। वर्षा बाधित इस रोमांचक मैच में भारत ने 2 रनों के मामूली अंतर से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 33 रनों का लक्ष्य जापान के सामने जीत के लिए रखा, जबाव में जापान सिर्फ 30 रन ही बना सकी।

जापान बनाम भारत, एकमात्र टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको बताएं तो बारिश की वजह से 9.30 बजे शुरू होने वाला मैच 12.40 पर शुरू हो पाया और ओवर घटाकर पांच ओवर प्रति पारी कर दिए। मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 5 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर गोल्डन डक आउट हुए, तो संजू सैमसन ने 9 रन बनाए। ईशान किशन ने 3 और श्रेयस अय्यर ने 16 रन बनाए।  तो वहीं, जापान की ओर से चार्ली हारा-हिन्ज को 2 और ब्राहिम ताकाहाशी व बेंजामिन इतो-डेविस को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब जापान भारत से मिले 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह 5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 30 रन ही बना पाई। जापान की ओर से कप्तान केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन बनाए। भारत की ओर से वाॅशिंगटन सुंदर ने दो विकेट हासिल किए।

मैच के लिए ये थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जापान: लाचलान यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इतो-डेविस, वटारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिन्ज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

ये भी पढ़ें – CSK द्वारा जहीर खान को हेड कोच बनाना क्यों है सही फैसला? जान लीजिए ये 3 बड़े कारण 

আরো ताजा खबर

IPL 2027: हार्दिक पांड्या की एंट्री से इन 3 खिलाड़ियों का कट सकता है PBKS से पत्ता

3 PBKS players Hardik Pandya’s arrival (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस और पंजाब...

उस्मान ख्वाजा द्वारा ‘सैंडपेपरगेट’ के खुलासे के बाद, पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच पब्लिक बहस वीडियो हुई वायरल

Pat Cummins And Wife (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बार फिर 2018 का सैंडपेपर विवाद चर्चा में आ गया है। इस बार इसकी वजह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई...

अर्शदीप सिंह या मोहम्मद सिराज? इरफान पठान ने बताया किसे मिलना चाहिए ODI World Cup 2027 में मौका

Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) 2027 वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी काफी समय है, लेकिन भारतीय टीम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। टीम मैनेजमेंट...

NZ vs IND: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, चोट से उबरकर न्यूजीलैंड रवाना हुए ऋषभ पंत

Rishabh Pant New Zealand Test squad (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा मोटिवेशन मिला है, स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत...