Skip to main content

ताजा खबर

Ishan Kishan ने रचा इतिहास, SMAT मैच में 334.78 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी

Ishan Kishan (Pic Source-X)

जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट में हर मुकाबले में कोई न कोई रिकॉर्ड बन रहा है या तो टूट रहा है। शुक्रवार, 29 नवंबर को झारखंड और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले गए मैच के दौरान ईशान किशन ने 334.78 के स्ट्राइक रेट के साथ धुआंधार पारी खेलकर इतिहास रचा। किशन की इस पारी के दम पर झारखंड की टीम वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाब रही।

बता दें, इस मैच में अरुणाचक की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले बैटिंग करते हुए उनकी टीम बोर्ड पर मात्र 93 रन ही लगाने में कामयाब रही थी। झारखंड की टीम ने इस स्कोर को मात्र 27 गेंदों में हासिल कर लिया। ईशान किशन ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए, इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

अरूणाचल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम सिर्फ 93 रन पर आउट हो गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज 14 रन से ज्यादा नहीं बना सका। अनुकूल रॉय, जिन्हें हाल ही में आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 40 लाख रुपये में खरीदा था, उन्होंने चार विकेट लेकर महफिल लूटी, वहीं रवि यादव को तीन विकेट मिला।

Ishan Kishan ने 334.78 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए रन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड ने मात्र 27 गेंदों में इस टारगेट को चेज कर लिया। ईशान किशन ने इस दौरान मात्र 23 गेंदों में 334.78 के स्ट्राइक रेट के साथ 77 रन बनाए। किशन की पारी टूर्नामेंट के इतिहास में स्ट्राइक रेट के मामले में किसी भी खिलाड़ी (जिसने 20 से अधिक गेंदों का सामना किया) द्वारा सबसे तेज है। यह सुरेश रैना (348) के बाद किसी भी भारतीय द्वारा दूसरी सबसे तेज पारी भी है। रैना ने आईपीएल 2014 के क्वालीफायर 2 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 25 गेंदों में 87 रनों की शानदार पारी खेली थी।

पिछले 12 महीने ईशान किशन के लिए काफी उतार चढाव वाले रहे थे। उन्हें पहले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया और फिर काफी समय तक वो घरेलू क्रिकेट से भी दूर रहे। हाल ही में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मैचों के लिए उन्हें भारत ए टीम में शामिल किया गया। वहीं अब वो SMAT में खेल रहे हैं। इसके बाद वो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...