Skip to main content

ताजा खबर

Irfan Pathan ने पुराने दिनों को किया याद, बताया Gilchrist को कैसे यॉर्कर गेंद पर किया था आउट

(Image Credit- Instagram)

Irfan Pathan का नाम दिग्गज तेज गेंदबाजों की लिस्ट में आता है, टेस्ट क्रिकेट से लेकर वनडे और टी20 क्रिकेट में इरफान पठान ने कई बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाए थे अपने दौरे में। वहीं अब इस पूर्व तेज गेंदबाज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक किस्सा फैन्स के साथ शेयर करते हुिए नजर आ रहे हैं।

Irfan Pathan ने बताई उन दिनों की बात

Melbourne टेस्ट के आगाज से पहले Adam Gilchrist के साथ Irfan Pathan बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर पहुंचे थे मैदान में, उसके बाद इरफान ने कमेंट्री के दौरान कुछ नए और कुछ पुराने पलों की बात की। इस दौरान इरफान पठान ने कहा- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को उठाने से पहले Adam Gilchrist से मेरी बात हो रही थी, जब हम खेलते थे आमने-सामने काफी लड़ाई होती थी और मैदान के बाहर Gilchrist कमाल के इंसान हैं। इरफान ने बताया कि Gilchrist उस यॉर्कर के बार में पूछ रहे थे, जिसपर मैंने उनको कई सालों पहले आउट किया था, इरफान ने कहा कि उनसे मिलकर पुरानी यादें ताजा हो गई और मुझे ट्रॉफी उठाकर मैदान पर लाने में काफी मजा आया। साथ ही कमेंट्री के दौरान इरफान ने बताया कि 2004 में Adam Gilchrist को यॉर्कर पर बोल्ड करने के दौरान काफी अलग कंडीशन थी।

आप भी देखो Irfan Pathan का ये वायरल वीडियो

From pinning #AdamGilchrist with a dream yorker to lifting the #BorderGavaskarTrophy trophy today in the #BoxingDayTest, #IrfanPathan’s Aussie tales are pure gold! 🇦🇺✨#AUSvINDOnStar 👉 4th Test, Day 1 LIVE NOW! | #ToughestRivalry pic.twitter.com/UcQWxlq6ad

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 26, 2024

पहले दिन का खेल कैसा रहा?

*Melbourne टेस्ट का पहला दिन रहा पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया टीम के नाम।
*इस दौरान मेजबान टीम के 4 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के खिलाफ लगाया अर्धशतक।
*पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 311 रन।
*गेंदबाजी में बुमराह को 3, तो आकाश के अलावा सुंदर और जडेजा को मिला 1-1 विकेट।

Sam Konstas से पंगा लेना भारी पड़ा विराट कोहली को

चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन Sam Konstas और विराट कोहली के बीच बड़ा विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर बहस हुई। दूसरी ओर पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद बड़ी खबर सामने आ गई, इस खबर के तहत आईसीसी ने विराट कोहली की 20 फीसदी मैच फीस काटी है और मैच फीस के अलावा कोहली को 1 डिमेरिट अंक भी दिया गया है।

एक नजर इन दोनों खिलाड़ियों के इस वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 57: RCB बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs KKR Match Preview (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 57 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। दोनों टीमों...

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स तो जीत गई लेकिन कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने ठोक दिया जुर्माना

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स ने जारी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है। बता दें मैच नंबर 55 में डीसी ने...

12 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा पंजाब किंग्स...

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया...