Skip to main content

ताजा खबर

IRE vs SA: साउथ अफ्रीका को हराकर आयरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, T20I के इतिहास में पहली बार…..

IRE vs SA: साउथ अफ्रीका को हराकर आयरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, T20I के इतिहास में पहली बार…..

IRE vs RSA (Photo Source: X)

आयरलैंड ने रविवार 29 सितंबर की रात क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़ा उलटफेर किया। आयरिश टीम ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टी20 में 10 रनों से हराया। इसी के साथ आयरलैंड ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार साउथ अफ्रीका को मात देने में कामयाब रहे। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 6 टी20 मुकाबले खेले जा चुके थे, जहां आयरलैंड को एक बार भी जीत नसीब नहीं हुई है।

आयरलैंड की इस जीत के साथ यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। यह सीरीज सिर्फ दो मैचों की थी, ऐसे में विजेता का फैसला करने के लिए तीसरा मैच नहीं है। आयरलैंड बनाम साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज 2 ही मैच की ही थी। अब इन दो टीमों के बीच 2 अक्टूबर से तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

IRE vs SA: कुछ ऐसा रहा दूसरे टी-20 का हाल

अबू धाबी शेख जायद स्टेडियम में खेले गए आयरलैंड बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 में आयरिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज रॉस अडायर की भूमिका काफी अहम रही, उन्होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा। रॉस ने 58 गेंदों पर 5 चौकों और 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 100 रनों की पारी खेली।

रॉस अडायर ने पहले विकेट के लिए कप्तान पॉल स्टर्लिंग के साथ 137 रनों की साझेदारी भी की। इस पार्टनरशिप ने ही आयरलैंड की जीत की नींव रखी थी। पॉल स्टर्लिंग ने इस दौरान 31 गेंदों पर 52 रन बनाए थे।

196 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को रयान रिकेल्टनस, रीजा हेंड्रिक्स और मैथ्यू ब्रीट्जके ने अच्छी शुरुआत दी थी। रयान रिकेल्टनस (31) और रीजा हेंड्रिक्स (51) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए पावरप्ले में 50 रन जोड़े थे। इसके बाद रीजा हेंड्रिक्स और मैथ्यू ब्रीट्जके (51) के बीच दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की पार्टनरशिप हुई।

एक समय पर साउथ अफ्रीका का स्कोर 12.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 121 रन था। अगली ही गेंद पर जैसे ही रीजा हेंड्रिक्स आउट हुए तो टीम लय खो बैठी। एडन मारक्रम से लेकर ट्रिस्टन स्टब्स तक को भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया और आयरलैंड ने जोरदार वापसी करते हुए 10 रनों से जीत दर्ज की।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...