

रविवार, 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे दूसरे टी20आई मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम की ओर से प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे अपना डेब्यू कर रहे हैं; नीचे दोनों टीमों की प्लेइंग XI देखें।
टीमें:
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदड़ा, मैथ्यू होलार्ड
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
आयरिश टीम के लिए सीरीज की शुरुआत शानदार रही; शुक्रवार (26 जून) को उन्होंने 34 रनों से जीत हासिल कर घरेलू दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब उनका अगला लक्ष्य दूसरा और आखिरी मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना होगा। अगर रविवार (28 जून) को ऐसा होता है, तो यह आयरिश क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि यह भारत के खिलाफ उनकी पहली सीरीज जीत होगी।
इसके उलट, श्रेयस अय्यर और उनकी टीम को दौरे की शुरुआत में निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। सीरीज के आखिरी मैच में जीत के साथ, ‘मेन इन ब्लू’ वापसी की उम्मीद करेंगे।
सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट: पिच रिपोर्ट
बेलफास्ट की पिच शुरुआती दौर में तेज गेंदबाजों की मदद करेगी। पिच पर हल्की हरी घांस और अंदर मौजूद नमी से पावरप्ले के दौरान सीम मूवमेंट में मदद मिल सकती है, जिससे दोनों टीमों के लिए शुरुआती ओवर अहम हो जाएंगे। पहली पारी में 170-175 का स्कोर एक अच्छा मुकाबला वाला स्कोर हो सकता है। हालांकि, 180 से ज्यादा का स्कोर चेज करना मुश्किल हो सकता है, जैसा कि पहले मुकाबले में देखने को मिला था।
IRE vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)
| मैच खेले | 09 |
| भारत ने जीते | 08 |
| आयरलैंड ने जीते | 01 |
| नो रिजल्ट/टाई | 00 |
| सबसे पहले मैच | 10 जून, 2009 (भारत ने जीता) |
| हालिया मैच | 26 जून, 2024 (आयरलैंड ने जीता) |
शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड
SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे
ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक
25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

