Skip to main content

ताजा खबर

Irani Cup 2024, Day 2 Review: सरफराज खान के दोहरे शतक की मदद से मुंबई ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर 

Irani Cup 2024, Day 2 Review: सरफराज खान के दोहरे शतक की मदद से मुंबई ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर 

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)

Irani Cup 2024: ईरानी कप का 61वां सीजन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) के बीच, लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज 2 अक्टूबर, मंगलवार को खेल का दूसरा दिन समाप्त हुआ।

दूसरे दिन स्टंप के समय मुंबई ने सरफराज खान (221*) के दोहरे शतक की मदद से एक बड़ा स्कोर बना लिया है। मुंबई ने 138 ओवर बाद 9 विकेट के नुकसान पर 536 रन बना लिए हैं।

Irani Cup 2024, मुंबई बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया दूसरे दिन का हाल

मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो पहले दिन 68 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाने वाली मुंबई ने आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन की समाप्ति पर 86 रन बनाकर नाबाद रहने वाले रहाणे 11 रन और बनाकर 97 रनों के स्कोर पर शतक बनाने से चूके। रहाणे को यश दयाल ने विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया।

तो दूसरी ओर पहले दिन 54* रन बनाकर नाबाद रहने वाले सरफराज ने अपनी क्लास बल्लेबाजी को जारी रखा और दोहरा शतक जड़ दिया। बता दें अब सरफराज मुंबई की ओर से ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

सरफराज को आज तनुष कोटियान (64) और शार्दुल ठाकुर (36) से भी अच्छा साथ मिला। दिन की समाप्ति पर सरफराज 276 गेंदों में 221* रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, तो वहीं उनके साथ इस समय मोहम्मद जुनैद खान (0) मौजूद हैं।

रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाज आज खेल के दूसरे दिन मुंबई के कुल पांच विकेट ही निकाल पाए। खेल के पहले दिन 3 विकेट लेने वाले मुकेश कुमार ने शम्स मुलानी (5) को बोल्ड आउट कर चौथा विकेट हासिल किया। तो प्रसिद्ध कृष्णा ने तनुष कोटियान और मोहित अवस्थी (0) के विकेट निकाले।

इसके अलावा सारांश जैन ने भी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को बोल्ड आउट कर विकेट का खाता खोला। अभी तक रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए मुकेश कुमार 4, यश दयाल व प्रसिद्ध कृष्णा 2-2 और सारांश जैन 1 विकेट निकाल चुके हैं।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...