Skip to main content

ताजा खबर

Irani Cup 2024: सरफराज खान ने दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास, SKY ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर बल्लेबाज के लिए लिखी खास बात

Irani Cup 2024: सरफराज खान ने दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास, SKY ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर बल्लेबाज के लिए लिखी खास बात

Sarfaraz Khan (Pic Source-X)

इस समय लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई और रेस्ट ऑफ़ इंडिया के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज सरफराज खान ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया। सरफराज खान ने इस मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

बता दें कि, मुंबई की शुरुआत इस मुकाबले में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने अपने तीन विकेट 37 रन पर ही खो दिए थे। मुंबई का टॉप ऑर्डर रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा था। हालांकि सरफराज खान ने पहले अजिंक्य रहाणे और फिर Tanish Kotiyan के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए मुंबई को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया।

इन दोनों टीमों के बीच खेल के दूसरे दिन सरफराज खान ने ना ही सिर्फ दोहरा शतक जड़ा है बल्कि एक छोर को काफी बेहतरीन तरीके से संभाला हुआ है।

यही नहीं सरफराज खान के इस दोहरे शतक की भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की जिसमें उन्होंने लिखा कि, 100 मुशीर का, 100 सरफराज का।’

सरफराज खान ने रचा इतिहास

बता दें कि, सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान भी पहले इस मैच में भाग लेने जा रहे थे लेकिन कार दुर्घटना में उन्हें काफी चोट आई जिसकी वजह से युवा बल्लेबाज इस मैच में शामिल नहीं हो पाया है। सरफराज खान की तरह मुशीर खान ने भी अभी तक घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मुशीर खान अपने घर से लखनऊ के लिए अपने पिता के साथ कार में रवाना हुए थे लेकिन रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था।

मुशीर खान फिलहाल पूरी तरीके से ठीक है और सूर्यकुमार यादव ने इसी को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की। सरफराज खान की बात की जाए तो वो मुंबई की ओर से पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने ईरानी कप में दोहरा शतक जड़ा है। पिछले काफी समय से सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं और यही वजह है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की ओर से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करते हुए देखा गया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इस खिलाड़ी ने अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...