
Abhimanyu Easwaran (Image Credit- Twitter X)
Irani Cup 2024: ईरानी कप का 61वां सीजन 1 अक्टूबर से मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया (Mumbai vs Rest of India) के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में मुंबई से मिले पहाड़ जैसे टारगेट के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से खेलते हुए अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली है।
ईश्वरन की इस पारी को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। साथ ही ईश्वरन की इस पारी पर भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान और मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सूर्यकुमार यादव की ओर से भी सराहा गया है। क्रिकेटर की इस शतकीय पारी की तारीफ करते हुए, सूर्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। इस स्टोरी में सूर्या भाऊ ने ईश्वरन को शानदार क्रिकेटर बताया है।
– Hundred in the 2nd match of Duleep Trophy.
– Hundred in the 3rd match of Duleep Trophy.
– Hundred in the Irani Cup.
THIRD CONSECUTIVE HUNDRED FOR ABHIMANYU EASWARAN 🤯
Easwaran is making a strong statement for the Backup opener spot in the Australia tour. 🇮🇳 pic.twitter.com/Xp0eTvUmmj
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 3, 2024
देखें सूर्यकुमार यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी का यह स्क्रीनशाॅट
अभिमन्यु ईश्वरन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 9 चौके और 1 छक्का लगाया। तो वहीं खबर लिखे जाने तक रेस्ट ऑफ इंडिया ने मुंबई से मिले 537 रनों के जबाव में पहली पारी में तीसरे दिन चाय के समय तक 49 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं।
क्रीज पर इस समय ईश्वरन 108* और ईशान किशन 20* रन बनाकर मौजूद है। तो वहीं टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 9, साई सुदर्शन 32 और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जबकि मुंबई के लिए मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनैद खान और तनुष कोटियान को 1-1 विकेट मिला है।
मुंबई ने पहली पारी में बनाए 537 रन
तो वहीं इससे पहले मुंबई ने मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दो दिन बल्लेबाजी करने के बाद 141 ओवर में 537 रन बनाए हैं। टीम के लिए अजिंक्य रहाणे ने 94 तो सरफराज खान 222* रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 57, तनुष कोटियान ने 64 और शार्दुल ठाकुर ने 36 रनों की पारी खेली।
‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील
IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग
22 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 22 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

