Skip to main content

ताजा खबर

Irani Cup में भाग लेने के लिए ध्रुव जुरेल, सरफराज खान और यश दयाल को भारतीय टीम से रिलीज किया गया, पढ़ें बड़ी खबर 

Irani Cup में भाग लेने के लिए ध्रुव जुरेल, सरफराज खान और यश दयाल को भारतीय टीम से रिलीज किया गया, पढ़ें बड़ी खबर 

(Image Credit- Twitter/X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 30 सितंबर को भारत के बांग्लादेश के खिलाफ 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा रहे सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को, आगामी ईरानी कप 2024 में हिस्सा लेने की वजह से, टीम इंडिया से रिलीज कर दिया है।

ये तीनों ही खिलाड़ी कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए थे। तो वहीं इन तीनों खिलाड़ियों को 1 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) के बीच होने वाले मैच में खेलने के लिए, रिलीज कर दिया गया है।

सरफराज मुंबई, तो ध्रुव जुरेल और यश दयाल रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का हिस्सा होंगे, जो हाल में ही समाप्त हुई दिलीप ट्राॅफी में क्रमश: इंडिया ए और इंडिया बी टीम का हिस्सा रहे थे। तो वहीं अब ये तीनों खिलाड़ी ईरानी कप के 61वें सत्र में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

बता दें कि कानपुर से लखनऊ के बीच दूरी लगभग 90 किलोमीटर है, और तीनों खिलाड़ियों को कानपुर से लखनऊ भेजने का प्रबंध बीसीसीआई ने सड़क मार्ग से तय किया है। तीनों ही क्रिकेटर करीब ढाई घंटे में कानपुर से लखनऊ पहुंच जाएंगे।

खिलाड़ियों के पास होगा सेलेक्टर्स को लुभाने का सुनहरा मौका

बता दें कि आगामी ईरानी कप में अच्छा प्रदर्शन कर सेलेक्टर्स को लुभाने का सुनहरा मौका होगा। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड की तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में मेजबानी करनी है। ऐसे में ईरानी कप जैसे फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर, सेलेक्टर्स की पैनी नजर रहने की प्रबल संभावना है।

हालांकि, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल के न्यूजीलैंड के खिलाफ घरलेू टेस्ट सीरीज में चुने जाने की संभावना है। लेकिन जुरेल ऋषभ पंत की मौजूदगी में सिर्फ उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर ही टीम में चुने जाएंगे।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...