Skip to main content

ताजा खबर

IPL2026: फैंस को मिले धोनी की वापसी के संकेत, कप्तान गायकवाड़ ने कहा ‘शायद अगले मैच में’

Ruturaj Gaikwad (Image credit Twitter - X)
Ruturaj Gaikwad (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दिग्गज खिलाड़ी एम.एस. धोनी की फिटनेस को लेकर अहम जानकारी दी है। गायकवाड़ ने बताया कि धोनी को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले प्रैक्टिस मैच के दौरान पिंडली (काफ) में चोट लगी थी, जिसके कारण वह शुरुआत के मैच नहीं खेल पाए।

धीरे-धीरे फिट हो रहे हैं धोनी: गायकवाड़

गायकवाड़ के अनुसार, चोट लगने के बाद धोनी को दौड़ने में परेशानी हो रही थी, इसलिए उन्होंने अपनी रिकवरी पर पूरा ध्यान दिया। इस दौरान टीम ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया, जिन्होंने अभ्यास और मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। अब धोनी की हालत में सुधार हो रहा है और वह धीरे-धीरे वापसी के करीब पहुंच रहे हैं।

गायकवाड़ ने कहा कि धोनी की वापसी को लेकर अभी कोई निश्चित तारीख तय नहीं है, लेकिन वह जल्द ही मैदान पर नजर आ सकते हैं। उन्होंने संकेत दिए कि शायद अगले मैच में या उसके बाद धोनी खेलते हुए दिखाई दें। इससे साफ है कि टीम मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता और धोनी को पूरी तरह फिट होने के बाद ही उन्हें मैदान में उतारना चाहता है।

धोनी की बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी गायकवाड़ ने साफ किया कि इसमें कोई तय पोजिशन नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों से धोनी टीम के युवा खिलाड़ियों को ऊपर खेलने का मौका देते आए हैं। मैच की स्थिति के हिसाब से ही यह तय किया जाएगा कि धोनी कब बल्लेबाजी करने आएंगे?

आखिरी ओवरों में दिखेगा धोनी का अंदाज

गायकवाड़ ने यह भी कहा कि धोनी को आखिरी ओवरों में खेलना पसंद है, जहां वह तेजी से रन बनाकर मैच का रुख बदल सकते हैं। अगर टीम को जरूरत पड़ी तो वह ऊपर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन आमतौर पर वह फिनिशर की भूमिका निभाना पसंद करते हैं।

खैर, चेन्नई सुपर किंग्स का सामना अब मुंबई इंडियंस से होने वाला है, जो इस सीजन का बेहद अहम मुकाबला माना जा रहा है। चेन्नई ने अब तक सिर्फ दो मैच जीते हैं, ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि यही वह मैदान है, जहां धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में ऐतिहासिक छक्का लगाया था। ऐसे में उनकी वापसी इस मैच को और भी खास बना सकती है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 30 अगस्त से शुरू हो रहे महिला एशिया कप से पहले बीसीसीआई वूमेन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो को पोस्ट किया...

वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी ने ईशान किशन को चौंकाया, 15 साल के खिलाड़ी ने गेंद से किया कमाल

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) दलीप ट्रॉफी 2026-27 में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में हैं। महज 15 साल की उम्र में वैभव अपनी...

29 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी ने ईशान किशन को चौंकाया, 15 साल के खिलाड़ी ने गेंद से किया कमाल दलीप ट्रॉफी 2026-27 में युवा...

Duleep Trophy पहले सेमीफाइनल मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर, कभी भी बदल सकते हैं मैच का रुख

Duleep Trophy semi-final 1 (Image credit Twitter – X) दलीप ट्रॉफी 2026-27 अब अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में 30 अगस्त को सेंट्रल जोन...