Skip to main content

ताजा खबर

IPL Update: लीग से हटने वाले विदेशी खिलाड़ियों की अब खैर नहीं, फ्रेंचाइजी मालिकों ने उठाई एक्शन लेने की मांग

IPL Update: लीग से हटने वाले विदेशी खिलाड़ियों की अब खैर नहीं, फ्रेंचाइजी मालिकों ने उठाई एक्शन लेने की मांग

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई और सभी 10 टीमों के मालिकों के बीच एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में खिलाड़ियों के रिटेन की संख्या को बढ़ाने से लेकर पर्स वैल्यू में बढ़ोतरी तक के कई मुद्दों पर फैसले लिए जाने हैं। इसके अलावा एक मुद्दा और है, जिसे लेकर आईपीएल मालिकों ने बीसीसीआई के सामने मांग उठाई है।

बैठक से पहले यह सामने आया है कि आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई से उन विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जो नीलामी में खरीदे जाने के बाद आखिरी समय में टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लेते हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अऩुसार फ्रेचाइजियों ने विदेशी खिलाड़ियों के लगातार लीग से बाहर होने के मामले को उजागर किया है।

फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई से की कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स और वानिंदु हसरंगा जैसे खिलाड़ियों के हरकतों, जो पहले कम बोली लगने के कारण आईपीएल से हट गए हैं, ने आईपीएल मैनेजमेंट के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं। व्यक्तिगत मुद्दों से लेकर चोटों तक, उनके हटने के कारणों ने फ्रेंचाइजी के योजनाओं पर पानी फेरा है और इसलिए वे इस पर बीसीसीआई से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा फ्रेंचाइजी मालिकों ने एक पैटर्न को भी उजागर किया है, जहां कुछ विदेशी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में भाग लेने से इनकार करते हैं और मिनी ऑक्शन में शामिल होते हैं ताकि वे अधिक बोली हासिल कर सकें।

अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों और इंडियन प्रीमियर लीग के फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच बुधवार शाम को होने वाली बैठक में ये मुद्दे चर्चा का मुख्य विषय होंगे।

यह भी पढ़े:- BCCI और टीम मालिकों की मीटिंग में हुआ बवाल, शाहरुख खान और नेस वाडिया के बीच हुई तीखी बहसबाजी

আরো ताजा खबर

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...