Skip to main content

ताजा खबर

IPL Mega Auction: इरफान पठान की बड़ी भविष्यवाणी, स्टार्क का ऑक्शन रिकॉर्ड खतरे में, ये भारतीय खिलाड़ी तोड़ेगा…..

Irfan Pathan. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी होने के ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। बता दें कि, स्टार्क को आईपीएल 2024 मिनी-ऑक्शन के दौरान 24.75 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने खरीदा था।

मिचेल स्टार्क ने उसी ऑक्शन में अपने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथी पैट कमिंस की 20.50 करोड़ रुपये की कीमत को पीछे छोड़ दिया था। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने खरीदा था। हालांकि, पठान को लगता है कि ऋषभ पंत आगामी ऑक्शन में उस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं क्योंकि वो ऑक्शन में सबसे ज्यादा डिमांड वाले प्लेयर होंगे।

इस बार केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वेंकटेश अय्यर, ईशान किशन जैसे बड़े नाम आईपीएल मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। इरफान पठान ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मिचेल स्टार्क का ऑक्शन रिकॉर्ड खतरे में है। ऋषभ पंत इसे तोड़ने के लिए तैयार हैं।’

IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और वो उस टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। पंत को इस बार रिटेन नहीं किया गया और वह ऑक्शन में उतरने जा रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स, केकेआर ने भी अपने कप्तानों को रिटेन नहीं किया और केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दोनों ही ऑक्शन में उतरेंगे।

मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब के जेद्दाह में होना है। मेगा ऑक्शन के लिए कुल 574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है, जिसमें 366 भारतीय जबकि 208 विदेशी खिलाड़ी हैं। 2 करोड़ बेस प्राइस में कुल 81 खिलाड़ी हैं। अब देखना होगा कि क्या इरफान पठान की यह भविष्यवाणी सही साबित होती है या नहीं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 11 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 43 साल की उम्र में इंग्लैंड के एक घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में जो रूट का विकेट...

‘श्रेयस अय्यर 10 सांपों के साथ खेल रहे हैं’ – भाई के समर्थन में विवादित रील लाइक कर फंसीं बहन श्रेष्ठा अय्यर, बवाल के बाद हटाया

Shresta Iyer likes controversial reel in support of brother, removes after controversy (image via X) भारतीय टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर अचानक सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गए हैं। यह...

विंबलडन में फिर साथ दिखे सचिन और फेडरर, भावुक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल, कहा ‘कुछ साझेदारियां….’

Sachin Tendulkar Roger Federer (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टेनिस के दिग्गज रोजर फेडरर के साथ मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर...

ENG vs IND” विल जैक्स ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, बोले- पूरी टीम का सबसे बड़ा आकर्षण हैं

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। जैक्स वही गेंदबाज हैं जिन्होंने वैभव को...