Skip to main content

ताजा खबर

IPL Fair Play Award Winner 2007 to 2024: आईपीएल फेयरप्ले अवॉर्ड विनर की लिस्ट

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की शुरुआत 2008 में हुई थी। इस लीग के आने के बाद क्रिकेट खेलने के तरीके एक दम बदल गया है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के स्टैंडर्ड हर सीजन में बढ़ रहे हैं, जिसने व्यक्तिगत और सामूहिक उत्कृष्टता को पुरस्कृत करने के लिए कई तरह के अवार्ड्स दिए जाते हैं।

फेयर प्ले अवार्ड जेंटलमैन के गेम में नियमों का पालन करने के साथ-साथ खेल की भावना पर खरा उतरने का सबसे अच्छा रिकॉर्ड रखने वाली टीम को दिया जाता है। खेल के दौरान खिलाड़ी विरोधियों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, वे कितने सच्चे हैं, इस आधार पर दो फील्ड अंपायर और एक थर्ड अंपायर खिलाड़ी को नंबर देते हैं। जो टीम सबसे अधिक अंक प्राप्त करती है वह इस अवॉर्ड को जीत जाती है।

IPL Fair Play Award points को कैसे calculate किया जाता है?

प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धी टीमों के लिए कुल दस खेल अंक जीतने का मौका होता है।

तीनों अंपायरों की मदद से क्रिकेट की भावना बनाए रखने के लिए हर मैच के बाद एक टीम को चार अंक मिलते हैं।

विपक्षी टीम के प्रति सम्मान दिखाना, खेल के नियमों का सम्मान करना और अंपायरों का सम्मान करना तीन कारक हैं जिनमें से प्रत्येक में दो अंक होते हैं और इसी के हिसाब से फेयरप्ले अवॉर्ड मिलता है।

सर्वाधिक फेयर प्ले अवॉर्ड जीतने के मामले में सबसे सफल टीम करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चार बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स है। पिछले 16 सीजन में, सीएसके ने क्रमशः 2008, 20102011, 2013, 2014 और 2015 संस्करणों में छह बार यह अवॉर्ड जीता है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन बार ये खिताब जीता है। उन्होंने 2016, 2019 और 2024 में खिताब जीता है।

राजस्थान रॉयल्स (2012 और 2021) और मुंबई इंडियंस (2018 और 2020) ने दो-दो बार यह अवॉर्ड जीता है। पंजाब किंग्स और गुजरात लायंस ने 2009 और 2017 में फेयरप्ले अवॉर्ड अपने नाम किया था।

IPL Fair Play Award Table 2024

नंबर
टीम
मैच
औसत
पॉइंट
1
सनराइजर्स हैदराबाद
17
10.18
173
2
पंजाब किंग्स
14
10.14
142
3
चेन्नई सुपर किंग्स
14
10
140
4
राजस्थान रॉयल्स
16
9.75
156
5
गुजरात टाइटंस
14
9.71
136
6
लखनऊ सुपर जायंट्स
14
9.71
136
7
दिल्ली कैपिटल्स
14
9.64
135
8
मुंबई इंडियंस
14
9.64
135
9
कोलकाता नाईट राइडर्स
16
9.63
154
10
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
15
9.53
143

IPL Fair Play Award Winners List From 2008 to 2024

सीजन
विनर टीम
2008
चेन्नई सुपर किंग्स
2009
पंजाब किंग्स
2010
चेन्नई सुपर किंग्स
2011
चेन्नई सुपर किंग्स
2012
 राजस्थान रॉयल्स
2013
चेन्नई सुपर किंग्स
2014
चेन्नई सुपर किंग्स
2015
चेन्नई सुपर किंग्स
2016
सनराइजर्स हैदराबाद
2017
गुजरात लायंस
2018
मुंबई इंडियंस
2019
सनराइजर्स हैदराबाद
2020
मुंबई इंडियंस
2021
राजस्थान रॉयल्स
2022
राजस्थान रॉयल्स & गुजरात टाइटंस
2023
दिल्ली कैपिटल्स
2024
सनराइजर्स हैदराबाद

আরো ताजा खबर

PNG के खिलाफ लॉकी फर्ग्यूसन ने रचा इतिहास, बिना रन दिए अपना गेंदबाजी स्पेल किया पूरा

Lockie Ferguson (Pic Source-X)इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शानदार मैच न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जा रहा है।...

‘वे इसे टीम कहते हैं लेकिन…’, हेड कोच गैरी कर्स्टन ने खोली पाकिस्तान क्रिकेट की पोल

Gary Kirsten (Image Credit- Twitter X)पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे दिग्गज क्रिकेटर्स और फैन्स काफी नाराज है। टीम में...

Estonia के साहिल चौहान ने रचा इतिहास, तोड़ा क्रिस गेल का यह अविश्वसनीय टी20 रिकॉर्ड

Sahil Chauhan (Pic Source-X)Estonia इस समय Cyprus के खिलाफ 6 मैच की टी20 सीरीज खेल रहे हैं। इस शानदार टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 जून को हैप्पी...

डेथ ओवर्स में भी स्पिनर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं: सुपर 8 फेज को लेकर रवींद्र जडेजा ने किया बड़ा खुलासा

Ravindra Jadeja. (Image Source: BCCI/X)आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले लगभग खत्म हो गए हैं और अब 19 जून से सुपर 8 फेज की शुरुआत होने...