![IPL Emerging Player Winners List From 2008 to 2024 यहां देखें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के विजेताओं की लिस्ट इस साल किसने जीता यह अवॉर्ड - BJ Sports - Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন IPL Emerging Player Winners List From 2008 to 2024: यहां देखें “इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर” के विजेताओं की लिस्ट, इस साल किसने जीता यह अवॉर्ड](https://www.bjsports.live/wp-content/uploads/2024/05/IPL-Emerging-Player-List-Pic-Source-X-0bKiEY.jpeg)
IPL Emerging Player List (Pic Source X)
IPL Emerging Player Winners List, From 2008 to 2024: हर साल, आईपीएल (IPL) में बड़ी मात्रा में प्रतिभाशाली खिलाड़ी देखने को मिलती है। उस टैलेंट को पहचानने और उभरते खिलाड़ियों को पहचान दिलाने के लिए बीसीसीआई की तरफ से “IPL Emerging Player of the Year (इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर)” का अवॉर्ड युवा खिलाड़ी को दिया जाता है। यह अवॉर्ड उन ही खिलाड़ियों को मिलता है जिसने पूरे सीजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि, किसी भी खिलाड़ी को सीजन या साल के उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाने के लिए कुछ मानदंड या यूं कहें की पैरामीटर तय किए गए हैं। इन पैरामीटर को पूरा करने वाले खिलाड़ी ही इस अवॉर्ड के लिए योग्य होते हैं।
“इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर विजेता” जीतने के लिए Criteria (IPL Emerging Player Criteria )
1) खिलाड़ी का जन्म 1 अप्रैल 1996 के बाद होना चाहिए।
2) इसके अलावा, खिलाड़ी को IPL सीज़न की शुरुआत में 25 से अधिक आईपीएल मैच नहीं खेले होने चाहिए।
3) खिलाड़ी 20 से अधिक वनडे और 5 टेस्ट मैच नहीं खेला होना चाहिए।
4) खिलाड़ी पहले यह अवॉर्ड नहीं जीता हुआ होना चाहिए।
आपको बता दें कि, IPL का नारा “यात्रा प्रतिभा अवसर प्राप्ति” है, जिसका अनुवाद “जहां प्रतिभा अवसर से मिलता है” यह है। यह लाइन टूर्नामेंट के मोटो यानि गोल को दर्शाती है क्योंकि IPL युवा क्रिकेटरों को पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
नए युवा क्रिकेटरों को दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है और अपने भविष्य को एक सुनहरा अवसर प्रदान करने से बढ़िया प्लेटफॉर्म इससे अच्छा कुछ नहीं। । पिछले कुछ सालों में, आईपीएल (IPL) ने कई ऐसे युवाओं को देखा है जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे टूर्नामेंट के साथ-साथ क्रिकेट जगह में हलचल मचा दिया है।
Who won IPL 2024 Emerging Player Award: (आईपीएल 2024 इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड किसने जीता?)
SRH के नीतीश रेड्डी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं और वह आईपीएल 2014 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
IPL Emerging Player Winners List (इमर्जिंग प्लेयर विजेताओं की लिस्ट) From 2008 to 2024
Year | Player | Team |
2008 | श्रीवत्स गोस्वामी (Shreevats Goswami) | Royal Challengers Bangalore |
2009 | रोहित शर्मा (Rohit Sharma) | Deccan Chargers |
2010 | सौरव तिवारी (Saurabh Tiwary) | Mumbai Indians |
2011 | इकबाल अब्दुल्लाह (Iqbal Abdulla) | Kolkata Knight Riders |
2012 | मंदीप सिंह (Mandeep Singh) | Kings XI Punjab |
2013 | संजू सैमसन (Sanju Samson) | Rajasthan Royals |
2014 | अक्षर पटेल (Axar Patel) | Kings XI Punjab |
2015 | श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) | Delhi Daredevils |
2016 | मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) | Sunrisers Hyderabad |
2017 | बासिल थम्पी (Basil Thampi) | Gujarat Lions |
2018 | ऋषभ पंत (Rishabh Pant) | Delhi Capitals |
2019 | शुभमन गिल (Shubman Gill) | Kolkata Knight Riders |
2020 | देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) | Royal Challengers Bangalore |
2021 | ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) | Chennai Super Kings |
2022 | उमरान मलिक (Umran Malik) | Sunrisers Hyderabad |
2023 | यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) | Rajasthan Royals |
2024 | नीतीश रेड्डी (Nitish Reddy) | Sunrisers Hyderabad |