Skip to main content

ताजा खबर

IPL Auction 2025 Live Updates: सोल्ड और अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट, बचा हुआ पर्स और फुल स्क्वॉड

IPL 2025 Auction, Mallika Sagar (Photo Source: X)

IPL 2025 Auction की तारीख और वेन्यू

आईपीएल 2025 संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन 24 नवंबर और 25 नवंबर को सउदी अरब, जेद्दा में आयोजित की जाएगी। यह भारत के बाहर होने वाली दूसरी ऑक्शन होगी।

IPL 2025 Auction के लिए इतने खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन

आईपीएल 2025 ऑक्शन के लिए कुल 1,574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 1,165 भारतीय और 409 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। साइन अप करने वाले कुल खिलाड़ियों में से 320 कैप्ड हैं, 1,224 अनकैप्ड हैं और 30 एसोसिएट देशों के हैं। आगामी मेगा ऑक्शन में केवल 204 खिलाड़ियों की ही किस्मत चमकने वाली है।

रिटेंशन के बाद टीम का पर्स (Remaining Purse)

पंजाब किंग्स (PBKS): 110.50 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): 83 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल (DC): 73 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT): 69 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): 55 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): 51 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): 45 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स (RR): 41 करोड़ रुपये (सबसे कम पर्स)

डेडलाइन दिन के बाद, पंजाब किंग्स के पास 110.50 करोड़ रुपये हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के पास 69 करोड़ रुपये है। यही हाल मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का भी है, दोनों के पास 45 करोड़ रुपये बचे हैं। मेगा ऑक्शन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास दूसरा सबसे बड़ा पर्स (83 करोड़ रुपये) है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के पास सबसे कम पर्स (41 करोड़ रुपये) बचा है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास 55 करोड़ रुपये हैं, जबकि डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 51 करोड़ रुपये हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के पास 73 करोड़ रुपये बचे हैं।

IPL 2025 Auction के लिए नए बोली नियम (Bidding Rule):

इस साल के ऑक्शन के लिए, नए बोली नियम कुछ इस प्रकार हो सकते हैं

बेस प्राइस 30 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये: बोली में 5 लाख रुपये की वृद्धि होगी।
बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये से 2 करोड़ रुपये: बोली में 10 लाख रुपये की वृद्धि होगी।
बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये: बोली में 20 लाख रुपये की वृद्धि होगी।
बेस प्राइस 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक: खिलाड़ी के अंतिम रूप से चुने जाने तक बोली में 50 लाख रुपये की वृद्धि होगी।

जिस खिलाड़ी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक है, उसके लिए बोली में 5 लाख रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसी तरह, 1 करोड़ रुपये और 2 करोड़ रुपये तथा 2 करोड़ रुपये और 10 करोड़ रुपये के बीच बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों के लिए बिडिंग प्राइस में क्रमशः 10 लाख रुपये और 20 लाख रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, जिस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक दर्ज किया है, उसकी बोली में 50 लाख रुपये की बढ़ोतरी तब तक की जाएगी, जब तक कि कोई टीम उन्हें रोस्टर में शामिल नहीं कर लेती।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...