Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2027 से पहले PBKS का बड़ा फैसला, विश्व कप विजेता कोच को टीम में दी अहम जिम्मेदारी

Paras Mhambrey (Image credit Twitter - X)
Paras Mhambrey (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे (Paras Mhambrey) को टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। उनके नाम की चर्चा पिछले सप्ताह से चल रही थी और अब फ्रेंचाइजी ने इस नियुक्ति को आधिकारिक कर दिया है।

पंजाब किंग्स ने पिछले महीने अपने गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स और फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद टीम को नए गेंदबाजी कोच की तलाश थी। अब म्हाम्ब्रे इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। वह मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे। इससे पहले भी वह मुंबई इंडियंस में पोंटिंग के कोचिंग सेटअप का हिस्सा रह चुके हैं।

पारस म्हाम्ब्रे के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में कोचिंग का काफी अनुभव है। वह 2021 से 2024 तक राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच रहे थे। इस दौरान भारतीय टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।

उनके कार्यकाल में भारत ने घरेलू मैदान पर 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला था। इसके अलावा टीम इंडिया ने 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता था।

फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी म्हाम्ब्रे का अच्छा अनुभव रहा है। वह दो अलग-अलग कार्यकाल में मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। भारतीय टीम के साथ काम करने के बाद, उन्होंने एक बार फिर मुंबई इंडियंस में वापसी की थी। हालांकि, पिछले महीने टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव के बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी छोड़ दी थी।

खिताब जीतने की तलाश में पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। टीम ने 2014 और 2025 में फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, आईपीएल 2026 में पंजाब ने शानदार शुरुआत करते हुए शुरुआती सात मुकाबलों में छह जीत दर्ज की थीं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। हालांकि, इसके बाद टीम का प्रदर्शन गिर गया और बाकी सात मुकाबलों में उसे सिर्फ एक जीत मिली।

इस कारण टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। अब फ्रेंचाइजी को उम्मीद होगी कि म्हाम्ब्रे के आने से गेंदबाजी मजबूत होगी और टीम आईपीएल 2027 में खिताब जीतने की चुनौती पेश करेगी।

ये भी पढ़ें – IPL 2027 Auction: बेन स्टोक्स समेत 1220 खिलाड़ी ऑक्शन की दौड़ में, 11 बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने भी भ…

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: क्राइस्टचर्च में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? जानें अब तक के सभी मैचों का लेखा-जोखा

NZ vs IND: India Test record in Christchurch? (image via X) क्राइस्टचर्च ऐतिहासिक रूप से भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए एक कठिन शहर रहा है। पिछले कुछ दशकों में इस...

SM Trends: 25 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) एशिया कप ‘राइजिंग स्टार्स’ में यूएई के खिलाफ इंडिया ए की ओर से खेलते हुए, वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में 204 रनों...

25 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. PBKS ने आईपीएल 2027 से पहले पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले जेम्स होप्स...

वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से आलोचकों को दिया करारा जवाब, तीनों फॉर्मेट में खेलने का जताया भरोसा

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने यूएई के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स में ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाकर पूरी...