

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने लखनऊ सुपर जायंट्स से ऋषभ पंत को वापस टीम में शामिल किया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद से स्पिनर जीशान अंसारी को टी नटराजन के बदले खरीदा है। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा डीसी के इन फैसलों से खुश नजर नहीं आए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इन बदलावों से दिल्ली की टीम वास्तव में मजबूत हुई है?
ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की ट्रेड पर उठाए सवाल
दिल्ली कैपिटल्स ने कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स को देकर ऋषभ पंत को 15 करोड़ रुपये में वापस टीम में शामिल किया है। इससे पहले लखनऊ ने पंत को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था।
आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मैं दिल्ली से पूछना चाहता हूं कि क्या आपकी टीम पहले से बेहतर हुई है? देश में कुलदीप यादव जैसे कितने स्पिनर हैं?
उनकी जगह भरना लगभग नामुमकिन है। ऋषभ पंत अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन क्या दिल्ली को उनकी जरूरत थी?” चोपड़ा के मुताबिक, इस ट्रेड से लखनऊ सुपर जायंट्स को ज्यादा फायदा हुआ है।
दिल्ली कैपिटल्स ने एक अन्य ट्रेड में टी नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद भेजकर लेग स्पिनर जीशान अंसारी को टीम में शामिल किया है। इस सौदे से दिल्ली के पर्स में 10.35 करोड़ रुपये बढ़े हैं।
आकाश चोपड़ा ने कहा कि कुलदीप यादव के जाने के बाद दिल्ली को एक अच्छे स्पिनर की जरूरत थी। टीम में पहले से अक्षर पटेल और विप्रज निगम मौजूद हैं, लेकिन अब जीशान अंसारी को शामिल किया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स के फैसलों से संतुष्ट नहीं आकाश चोपड़ा
चोपड़ा ने आगे कहा कि इन सभी बदलावों के बावजूद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले से मजबूत नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा, ‘कुलदीप और पंत की ट्रेड से लखनऊ खुश होगा, जबकि नटराजन और अंसारी की ट्रेड से हैदराबाद को फायदा हुआ है। आखिर दिल्ली क्या कर रही है?’
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 में प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी थी। अब टीम ने सौरव गांगुली को मुख्य कोच और युवराज सिंह को सहायक एवं बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। देखने लायक बात होगी कि आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स कैसा प्रदर्शन करने वाली है?
IND W vs ZIM W: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में मानव सुथार के ना चुने जाने पर भड़के चेतेश्वर पुजारा, चयन पर उठाए सवाल
18 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘वैभव सूर्यवंशी अभी और इंतजार करना होगा’ न्यूजीलैंड T20 सीरीज से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी

