Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2027 का ऑक्शन दिसंबर में गोवा में होगा, BCCI सेकेट्ररी देवजीत सैकिया ने किया बड़ा खुलासा

IPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X)
IPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X)

IPL 2027 Auction Venue: 23 सितंबर, बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेकेट्ररी देवजीत सैकिया ने कंफर्म किया है कि आईपीएल 2027 का बहुप्रतीक्षित प्लेयर ऑक्शन दिसंबर 2026 में गोवा में होगा। इसके साथ ही आईपीएल ऑक्शन की भारत में वापसी होगी, क्योंकि पिछले तीन साल से दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का प्लेयर ऑक्शन विदेश में आयोजित हो रहा है।

देवजीत सैकिया ने दी जानकारी

साल 2023 में आईपीएल ऑक्शन कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित हुआ था, लेकिन इसके बाद लगातार तीन साल यह दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में आयोजित हुआ। हाल में ही मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा “पिछले साल सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी जैसे तीन विदेशी स्थानों पर आईपीएल नीलामी आयोजित करने के बाद, इस साल हम दिसंबर महीने में गोवा में इसकी मेजबानी करने जा रहे हैं।”

दूसरी ओर,आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कुछ समय पहले कहा था कि बीसीसीआई नीलामी को वापस भारत लाना चाहता है, लेकिन शादियों के व्यस्त सीजन के कारण सही जगह मिलना मुश्किल हो रहा था।

धूमल ने एक न्यूज एजेंसी से कहा “हर साल हम इसे भारत में कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन शादियों के सीजन की वजह से हमें जगह नहीं मिल पाती। इसलिए, हम निश्चित रूप से चाहते हैं कि यह इस साल यहीं हो, क्योंकि यह एक छोटी नीलामी होगी और उम्मीद है कि हमें जगह मिल जाएगी।”

गोवा के वेन्यू के तौर पर कन्फर्म होने के साथ, आईपीएल प्लेयर ऑक्शन 2023 के बाद पहली बार भारत में होगी। साथ ही बीसीसीआई ने हाल में ही मुंबई में हुई 94वीं एजीएम में आईपीएल में इस्तेमाल हो रहे इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर भी चर्चा हुई, जिसकी कई खिलाड़ी आलोचना कर चुके हैं। इस मामले को लेकर अरुण धूमल ने कहा ‘इस मामले पर फिलहाल चर्चा चल रही है और सभी हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद, आखिरी फैसला किया जाएगा।’

ये भी पढ़ें – ‘हमने आखिरी बार 2011 में जीता था’ रोहित-विराट को वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हुए देखना चाहते हैं रिंकू सिंह 

আরো ताजा खबर

‘हमने आखिरी बार 2011 में जीता था’ रोहित-विराट को वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हुए देखना चाहते हैं रिंकू सिंह 

Virat and Rohit (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को पूरी उम्मीद है कि अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा,...

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारत पहुंचे विराट कोहली, देखें वीडियो 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारत...

‘शुभमन गिल भाग्यशाली हैं कि उन्हें रोहित-विराट मिले’ हेड कोच गौतम गंभीर ने कही बड़ी बात

Shubman Gill, Virat Kohli and Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल को लेकर अपनी राय रखी है। गंभीर...

23 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. 48 साल की उम्र में CPL 2027 में खेलना चाहते हैं इमरान ताहिर, गुयाना में करियर का समापन करने की जताई इच्छा...