Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: SRH vs RR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026: SRH vs RR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026, SRH vs RR: top 3 players to watch out (image via X)

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 के 21वें मैच में 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। हैदराबाद की बॉलिंग यूनिट बहुत मजबूत नहीं है। जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और हर्षल पटेल, ये तीन मुख्य तेज गेंदबाज थे जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच खेला था।

आईपीएल 2026 में उनकी इकॉनमी रेट क्रमशः 10.91, 11.36 और 12.26 रही है। हालांकि, बैटिंग यूनिट अच्छी फॉर्म में है; अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन, सभी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स के पास शायद इस टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीम है। उनके ओपनर्स – वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर के रूप में राजस्थान के पास नई गेंद से गेंदबाजी करने वाली एक दमदार जोड़ी है, जिसे रवि बिश्नोई अपनी स्पिन गेंदबाजी की महारत से पूरा सहयोग देने की कोशिश करेंगे। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनपर फैंस की करीब से नजर रहने वाली है:

1. वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)

इस 15 साल के खिलाड़ी ने यह साबित कर दिया है कि वह इस बड़े मंच पारा बड़ा कमाल कर सकते हैं। इस सीजन में उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होता गया है और उन्होंने अपने शानदार बैट स्विंग से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। वह अभी ‘ऑरेंज कैप’ का मौजूदा होल्डर हैं; उन्होंने चार पारियों में 50 की औसत और 266.67 के स्ट्राइक रेट से कुल 200 रन बनाए हैं।

2. अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)

अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बेहतरीन ओपनर के तौर पर आईपीएल 2026 में अपना दबदबा बनाए हुए हैं; उन्होंने आईपीएल के इतिहास में 20 से भी कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 11 अप्रैल, 2026 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था और कुल 28 गेंदों में 74 रन बनाए थे।

3. रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स)

रवि बिश्नोई इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं। चार मैचों में, इस चतुर लेग-स्पिनर ने 12.67 की औसत से नौ विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट भी 8.77 का है, जो कि काफी अच्छा है। बीच के ओवरों में बिश्नोई की भूमिका बेहद अहम होगी।

আরো ताजा खबर

Joe Root-Harry Brook नहीं, इस भारतीय स्टार को अपना फेवरेट क्रिकेटर मानते हैं ज्योफ्री बॉयकॉट

Indian team (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट के कई बड़े सितारे मौजूदा दौर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जो रूट (Joe Root), बेन स्टोक्स (Ben Stokes), जोस...

RCB के अभिनंदन सिंह का बड़ा बयान, अपने खेल में सुधार का क्रेडिट विराट कोहली को दिया 

Virat Kohli and Abhinandan Singh (Image Credit- Twitter X) 17 अगस्त 2026 को जारी यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh)...

ENG vs PAK: पाकिस्तान को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बाबर आजम

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान...

SL vs IND 1st Test, Day 4: गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर भारत, स्टंप्स तक श्रीलंका का स्कोर 84/4

SL vs IND 1st Test, Day 4 highlights (image via getty) मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के...