Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: RCB vs LSG मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026: RCB vs LSG मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 23 में गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 15 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से बेंगलुरू के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुकाबले में आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। आरसीबी ने अपने पिछले मैच में जीत हासिल की है, तो वहीं लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा हेड टू हेड में आरसीबी 6 मैचों में 4 बार जीत हासिल करने में कामयाब रही है। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के लिए पिच रिपोर्ट व संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में:


RCB vs LSG मैच डिटेल्स

मैच  राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 23, आईपीएल 2026
वेन्यू एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
तारीख और समय बुधवार, 15 अप्रैल, शाम 7:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाजों को पहली ही गेंद से खुलकर खेलने का मौका मिलता है। यहां पर छोटी बाउंड्री होने के कारण, यह मैदान रन बनाने के अवसरों को और भी बढ़ा देता है, जिससे यह एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड बन जाता है।

हालांकि, गेंदबाजों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है। यहां स्कोर का बचाव करना मुश्किल है, और रनों को रोकने के लिए उन्हें लाइन और लेंथ के साथ-साथ वैरिएशन पर भी काफी हद तक निर्भर रहना पड़ता है। आमतौर पर टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी का फैसला करते हैं।


RCB vs LSG संभावित प्लेइंग इलेवन

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)

IPL 2026: RCB vs LSG मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

IPL 2026: RCB vs LSG मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां
लखनऊ सुपर जायंट्स

मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी

আরো ताजा खबर

31 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम...

SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी दलीप ट्राॅफी के पहले सेमीफाइनल में यश ठाकुर और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इसको लेकर बीसीसीआई...

पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में

Mike Hesson (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम के कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान...

Duleep Trophy: दलीप ट्राॅफी इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-3 क्रिकेटर

Duleep Trophy(Image credit Twitter – X) भारतीय घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी हमेशा से युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच रही है। इस टूर्नामेंट में...