Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026, Qualifier 2: GT बनाम RR क्वालिफायर 2 मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, Qualifier 2: GT बनाम RR क्वालिफायर 2 मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, Qualifier 2, GT vs RR: match preview (image via X)

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार, 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालिफायर 2 में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें रविवार को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद से खेलेंगी।

गुजरात टाइटंस इस मैच में धर्मशाला में हुए क्वालिफायर 1 में डिफेंडिंग चैंपियंस के हाथों 92 रनों की करारी हार के बाद उतर रही है। आरसीबी ने पहली पारी में बोर्ड पर 254 रन बनाए, जिसके जवाब में 2022 की चैंपियन टीम 162 रनों पर ही अपने सभी 10 विकेट गंवा बैठी।

दूसरी ओर, राजस्थान एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर 2 में पूरे जोश के साथ उतरेगी। दुनिया को एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी का शानदार खेल देखने को मिला था, जब इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाकर कमाल कर दिया था।

GT vs RR मैच डिटेल्स

मैच  गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, क्वालिफायर 2, IPL 2026
वेन्यू महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
तारीख और समय  शुक्रवार, 29 मई 2026, 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

GT vs RR हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  10
गुजरात टाइटंस ने जीते 07
राजस्थान रॉयल्स ने जीते  03
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  14 अप्रैल, 2022 (गुजरात टाइटंस ने जीता)
हालिया मैच  09 मई, 2026 (गुजरात टाइटंस ने जीता)

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर: पिच रिपोर्ट

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम में आईपीएल 2026 के अब तक पांच मैच खेले जा चुके हैं, और इनमें से ज्यादातर मैच काफी ज्यादा स्कोर वाले रहे हैं। राजस्थान और हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मैच भी इसी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें राजस्थान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। दोनों ही टीमों में बड़े-बड़े हिटर्स मौजूद हैं, इसलिए एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

GT vs RR: अनुमानित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

इम्पैक्ट प्लेयर: सुशांत मिश्रा/शुभम दुबे

আরো ताजा खबर

Virat Kohli in IPL Finals: आईपीएल फाइनल्स में कैसा है विराट कोहली का रिकाॅर्ड? यहां जानें 

IPL 2026, Qualifier 1: Virat Kohli (image via IPL/X) आईपीएल की मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इस बार अपना...

ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया

Yastika Bhatia(Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों का शानदार आगाज करते हुए इंग्लैंड को पहले टी20 मुकाबले में 38...

‘वह पूरी तरह से तैयार है’ संगाकारा ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने का समर्थन किया

Vaibhav Sooryavanshi and Kumar Sangakkara (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स के हेड कोच कुमार संगाकारा का मानना है कि 15 वर्षीय युवा स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम...

IPL 2026: GT vs RR, Qualifier 2: दूसरे क्वालिफायर मैच में बने ये बड़े रिकाॅर्ड व स्टैट्स

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान राॅयल्स को 7 विकेट से हराकर, फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबले में...