Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026, Qualifier 2: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह 

IPL 2026, Qualifier 2: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह 

GT vs RR (Image Credit- Twitter X)

गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालिफायर मैच आज 29 मई, शुक्रवार को खेला गया। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने 7 विकेट से जीत हासिल कर, फाइनल में जगह बना ली है।

तो वहीं, जीटी को जीत दिलाने में साई सुदर्शन (58 रन, 32 गेंद) और शुभमन गिल (104 रन, 53 गेंद) की सलामी जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 215 रनों का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिए 167 रनों की मजबूत साझेदारी की, जिससे मैच एकतरफा हो गया। साथ ही अब यह स्कोर जीटी द्वारा आईपीएल में हासिल किया गया, सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है।

आईपीएल 2026, जीटी बनाम आरआर मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो राजस्थान राॅयल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, 9 रनों पर 2 विकेट गंवाने वाली आरआर टीम ने बाद के ओवरों में जबरदस्त वापसी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 214 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर 47 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली, तो रवींद्र जडेजा 45* रन बनाकर नाबाद रहे। एक समय लग रहा था कि राजस्थान 200 रन ही बना पाएगी, लेकिन डोनावन फरेरा (38* रन, 11 गेंद) ने राशिद खान द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में 4 छक्के लगाए और टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की ओर से शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की गई, लेकिन आखिर वे वह शानदार फिनिश नहीं कर पाए। लेकिन फिर भी कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मोहम्मद सिराज व प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब गुजरात टाइटंस राजस्थान राॅयल्स से मिले 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते 18.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए साई सुदर्शन ने 58 और शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 104 रन बनाए। इसके अलावा वाॅशिंगटन सुंदर ने 16 रन बनाए, तो अंत में जोस बटलर 9* और राहुल तेवतिया 17* रन बनाकर नाबाद रहे।

আরো ताजा खबर

“भारतीय खेलों के प्रति आपका जुनून प्रेरणादायक” – एशियन गेम्स सम्मान समारोह के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने की पीएम मोदी की तारीफ

VVS Laxman Praises PM Modi After Asian Games felicitation Ceremony (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और बीसीसीआई के क्रिकेट डायरेक्टर, वीवीएस लक्ष्मण ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को नई...

16 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. जहानारा आलम संन्यास लेने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट में वापसी करना चाहती हैं बांग्लादेश की पूर्व तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने अपने...

IND vs WI: भारत को सीरीज जीतने के लिए बदलनी होगी रणनीति, आखिरी टी20 में जरूरी हैं ये 3 बदलाव

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले राउंड में इन 3 बल्लेबाजों से दिखाया दम

Ranji Trophy (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले दौर में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान युवा...