Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 Player Trades: सभी ट्रेड और रिलीज खिलाड़ी व टीम परिवर्तन की पूरी लिस्ट देखें यहां 

IPL 2026 Player Trades: सभी ट्रेड और रिलीज खिलाड़ी व टीम परिवर्तन की पूरी लिस्ट देखें यहां 

IPL 2026 Player Trades (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के लिए मिनी-ऑक्शन अगले महीने 16 दिसंबर को आबू धाबी में आयोजित होगा। हालांकि, ऑक्शन में जरूर एक महीना शेष है, लेकिन सभी 10 टीमों के पास खिलाड़ियों की रिलीज व रिटेन करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर दोपहर 3 बजे तक है।

एक तरफ मिनी-ऑक्शन और दूसरी तरफ रिटेंशन के फैसलों के साथ, टीमें बोली प्रक्रिया से पहले अपनी टीमों को तैयार करने में सक्रिय रूप से जुटी हैं। साथ ही फ्रेंचाइजी अपनी लाइन-अप को मजबूत करने और नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रमुख खिलाड़ियों को सुरक्षित करने के लिए, या तो पूरी तरह से कैश डील या खिलाड़ियों की अदला-बदली के जरिए, ट्रेड में जुटी हैं।

अब तक, मुंबई इंडियंस (MI) ट्रेड विंडो में सबसे व्यस्त टीमों में से एक रही है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से शार्दुल ठाकुर और गुजरात टाइटन्स (GT) से शेरफेन रदरफोर्ड को पूरी तरह से कैश डील में हासिल किया है।

हालांकि, सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल ट्रेड्स में से एक राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले में शामिल करना था। इसके अलावा, अर्जुन तेंदुलकर को उनके बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया है।

आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

क्रमांक खिलाड़ी ट्रेस से  ट्रेड को  ट्रेड का प्रकार राशि
1 शार्दुल ठाकुर लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई इंडियंस कैश डील 2 करोड़
2 शेरफन रदरफोर्ड गुजरात टाइटंस मुंबई इंडियंस कैश डील 2.6 करोड़
3 संजू सैमसन राजस्थान राॅयल्स चेन्नई सुपर किंग्स प्लेयर स्वैप
4 रवींद्र जडेजा और सैम करन चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान राॅयल्स प्लेयर स्वैप
5 अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस लखनऊ सुपर जायंट्स कैश डील 30 लाख

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: भारत बनाम नामीबिया मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

T20 World Cup 2026, IND vs NAM: 3 Players to Watch out for (image via getty) भारत ने टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की, मुंबई में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के...

T20 WC 2026, IND vs NAM: भारत की नजरें लगातार दूसरी जीत पर, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड पर डालें नजर

T20 World Cup 2026, IND vs NAM (image via X) जैसे-जैसे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 आगे बढ़ रहा है, भारत गुरुवार, 18 फरवरी को नई दिल्ली के ऐतिहासिक...

T20 WC 2026 के दौरान पहले पूर्व चयनकर्ता का रोहित-कोहली पर बड़ा बयान: ‘ये मुझे समझ नहीं आता’

Virat Kohli, Rohit Sharma (image via getty) इंडियन टीम के पूर्व चीफ सिलेक्टर संदीप पाटिल ने बताया कि वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20आई क्रिकेट से रिटायर होने...

12 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via news) 1. T20 World Cup 2026: आज वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला नामीबिया से होगा भारत 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...