Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: MI vs RCB हाईस्कोरिंग मैच में देखने को मिले ये बडे़ रिकाॅर्ड व स्टैट्स 

IPL 2026: MI vs RCB हाईस्कोरिंग मैच में देखने को मिले ये बडे़ रिकाॅर्ड व स्टैट्स 

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी ने शानदार खेल दिखाते हुए 18 रनों से जीत हासिल की और लगातार चौथी जीत हासिल की। इस जीत के साथ आरसीबी 6 अंकों के साथ, पाॅइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। आरसीबी के लिए सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 78 और विराट कोहली ने 50 रनों की शानदार पारी खेली, तो रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में 53 रनों की तेज पारी खेली, तो अंत में टिम डेविड 34* रन बनाकर नाबाद रहे।

इसके बाद, आरसीबी से मिले 241 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह पांच विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 222 रन ही बना सकी, व मैच में उसे 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। साथ ही इस मैच में विराट कोहली, जितेश शर्मा और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने रन बनाते हुए, कई आईपीएल रिकाॅर्ड भी अपने नाम किए। आइए जानते हैं इस मैच में बने रिकाॅर्ड व स्टैट:

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 20 में बने ये रिकाॅर्ड व स्टैट

1. मुंबई के खिलाफ आईपीएल में 1 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली
2. विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 100+ साझेदारी में अब रिकाॅर्ड 47 बार शामिल हो चुके हैं
3. फिल साल्ट ने इस मैच में अपने टी20 क्रिकेट करियर में 350 छक्के पूरे किए
4. 120 – फिल साल्ट और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की, जो आरसीबी की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है।
5. जितेश शर्मा ने 1 हजार रन आईपीएल करियर में पूरे किए।
6. 71-0: आरसीबी ने मैच में पावरप्ले में मुंबई के खिलाफ 71 रन बनाए, जो उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
7. रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 हजार रन पूरे किए
8. 222: एमआई ने आरसीबी के खिलाफ रिकाॅर्ड 213/6 रन बनाए, जो उनका दूसरा सबसे बेस्ट स्कोर है।

আরো ताजा खबर

बीसीसीआई को घरेलू मैचों के लिए क्यों नहीं मिल रहे टाइटल्स स्पॉन्सर? यहां जाने बड़ी वजह

Indian Cricket Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू मैचों के लिए नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश अभी भी जारी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Shreyas Iyer को T20I कप्तान बनाए जाने पर Suryakumar Yadav ने तोड़ी चुप्पी, बोले ‘बदलाव क्यों किया?’

Suryakumar Yadav Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव को लेकर पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने खुलकर अपनी बात रखी है।...

SM Trends: 29 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 30 अगस्त से शुरू हो रहे महिला एशिया कप से पहले बीसीसीआई वूमेन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो को पोस्ट किया...

वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी ने ईशान किशन को चौंकाया, 15 साल के खिलाड़ी ने गेंद से किया कमाल

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) दलीप ट्रॉफी 2026-27 में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में हैं। महज 15 साल की उम्र में वैभव अपनी...