Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026, Match 68: LSG बनाम PBKS मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, LSG vs PBKS: match preview (image via X)
IPL 2026, LSG vs PBKS: match preview (image via X)

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स 23 मई, शनिवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग का अपना आखिरी मैच (मैच 68) खेलेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और 13 मैचों में उसे सिर्फ़ चार जीत मिली हैं। उनका यह सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, और यह आखिरी घरेलू मैच उनके फैन्स के लिए एक विदाई समारोह से ज्यादा कुछ नहीं है।

दूसरी ओर, पुनकाब किंग्स की फॉर्म हाल के मैचों में पूरी तरह से बिगड़ गई है। पिछले साल की फाइनलिस्ट टीम लगातार छह मैच हार चुकी है, लेकिन 13 अंकों के साथ अभी भी पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है; प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए उसे लखनऊ में जीत हासिल करना जरूरी है।

LSG vs PBKS मैच डिटेल्स

मैच  लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, मैच 68, IPL 2026
वेन्यू भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
तारीख और समय  शनिवार, 23 मई 2026, 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

LSG vs PBKS हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  07
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते 03
पंजाब किंग्स ने जीते  04
नो रिजल्ट/टाई 00/00
सबसे पहले मैच  29 अप्रैल, 2022 (लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता)
हालिया मैच  19 अप्रैल, 2026 (पंजाब किंग्स ने जीता)

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम, लखनऊ: पिच रिपोर्ट

2026 आईपीएल सीजन के दौरान, एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने हेतु सबसे संतुलित पिच उपलब्ध कराई है। यह उन चुनिंदा मैदानों में से एक है जहां नियमित रूप से 200 या उससे अधिक का स्कोर नहीं बनता; पूरे सीजन में यह आंकड़ा केवल दो बार ही पार हो पाया है। वहीं, विकेट की धीमी प्रकृति के कारण स्पिन गेंदबाज हमेशा खेल में बने रहते हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए खुलकर रन बनाना मुश्किल हो जाता है।

LSG vs PBKS अनुमानित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल

আরো ताजा खबर

‘हमने वाकई बहुत अच्छी गेंदबाजी की है’ – हाई-स्कोरिंग टी20 मैचों में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत...

‘रेड-बॉल क्रिकेट में उन्हें अभी बहुत कुछ साबित करना है’ – जसप्रीत बुमराह के रेड-बॉल करियर पर बोले वकार यूनिस

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से कई बार भारत को...

WPL 2027 ऑक्शन में चमारी अटापट्टू को नहीं मिला कोई खरीदार, ये हैं 3 बड़ी वजहें

WPL 2027 Auction (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की मिनी नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित हुई। इस नीलामी में...

IPL 2027 से पहले MI में भारी फेरबदल: मलिंगा, म्हाम्ब्रे और हॉपकिंसन की कोचिंग स्टाफ से हुई छुट्टी!

Mumbai Indians Part Ways with Lasith Malinga, Paras Mhambrey, and Carl Hopkinson in Major Coaching Shake-Up (Image credit Twitter – X) आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने...