Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026, Match 30: गुजरात टाइटन्स या मुंबई इंडियंस हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026, Match 30: गुजरात टाइटन्स या मुंबई इंडियंस हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

आईपीएल 2026 के 30वें मैच में, गुजरात टाइटन्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से सोमवार, 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। शुभमन गिल की गुजरात टाइटन्स ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो हार के साथ की थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए लगातार तीन जीत हासिल की हैं। उनकी हालिया जीत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आई, जिसमें उन्होंने 19.4 ओवर में 181 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की।

पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस ने नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद वे बुरी तरह लड़खड़ा गए और अपने अगले चार मैच हार गए। उनका सबसे हालिया मैच वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के हाथों सात विकेट की करारी हार के साथ समाप्त हुआ था।

GT vs MI मैच डिटेल्स

मैच  गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, मैच 30, आईपीएल 2026
वेन्यू नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
तारीख व समय  सोमवार, 2 अप्रैल, शाम 7:30 बजे (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

GT vs MI हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने 5 बार जीत हासिल की है, जबकि मुंबई इंडियंस 3 बार मैच जीतने में सफल रही है।

मैच खेले  8
गुजरात टाइटन्स ने जीते 5
मुंबई इंडियंस ने जीते  3
नो रिजल्ट/टाई 0
सबसे पहले मैच  6 मई 2022
हालिया मैच  30 मई 2025

GT vs MI, आईपीएल 2026: स्क्वाड्स

गुजरात टाइटंस:

IPL 2026, Match 30: गुजरात टाइटन्स या मुंबई इंडियंस हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें
गुजरात टाइटन्स

शुबमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव। कुलवंत खेजरोलिया.

मुंबई इंडियंस:

IPL 2026, Match 30: गुजरात टाइटन्स या मुंबई इंडियंस हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें
मुंबई इंडियंस

हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मो. इजहार, रघु शर्मा।

আরো ताजा खबर

मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

RPSG Group (Image credit Twitter – X) आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप अब इंग्लैंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने जा रहा...

“कप्तान होने के बाद भी शुभमन गिल पर उठेंगे सवाल…” – दीप दासगुप्ता का वनडे टीम पर बड़ा और बेबाक बयान!

Deep Dasgupta (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि टीम इंडिया में किसी भी खिलाड़ी की जगह पूरी तरह सुरक्षित...

27 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप ओल्ड ट्रैफर्ड के पास हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनाएगा संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लंकाशायर क्रिकेट के साथ...

SM Trends: 27 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) संजीव गोयनका के आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (आरपीएसजी ग्रुप) और लंकाशायर क्रिकेट ने मैनचेस्टर में एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड के पीछे एक अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर...