
KKR vs PBKS (Image Credit- Twitter X)
जारी आईपीएल 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 6 अप्रैल, सोमवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर शाम 7.30 बजे से आयोजित होगा।
हालांकि, मुकाबले में केकेआर पर पंजाब किंग्स के गबरू शेर का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। क्योंकि जारी सीजन पंजाब ने अपने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है, जबकि केकेआर को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर को होम एडवांटेज मिल सकता है।
तो वहीं, हेड टू हेड की बात करें, तो 35 मैचों में केकेआर ने 21 और पंजाब किंग्स ने 13 मैचों में जीत हासिल की है। एक बार मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में, जिनपर फैंस की नजर होगी:
1. फिन एलन (केकेआर)
न्यूजीलैंड और केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ऐसे पहले खिलाड़ी होंगे, जिनपर कोलकाता बनाम पंजाब मैच में नजर रहने वाली है। अभी तक खेले गए दो मैचों में फिन एलन ने दिखा दिया है कि वह कितने खतरनाक बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। मुंबई के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने 17 गेंदों में 37 और दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 गेंदों में 28 रनों की तेज पारी खेली थी।
2. कूपर काॅनली (पंजाब किंग्स)
ऑस्ट्रेलिया का यह युवा ऑलराउंडर 2026 सीजन की शुरुआत में उभरता हुआ सितारा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पीबीकेएस की शुरुआती जीत में उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया था। इस मुकाबले में कॉनली ने अपने डेब्यू मैच में 44 गेंदों में 72* रन बनाए, जिससे साबित हुआ कि वे दबाव में प्रदर्श करने में सक्षम हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाजी के एक उपयोगी विकल्प के रूप में, वे पीबीकेएस को शानदार संतुलन प्रदान करते हैं।
3. मार्को यान्सेन (पंजाब किंग्स)
साउथ अफ्रीका और पंजाब किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यान्सेन ऐसे तीसरे खिलाड़ी होंगे, जिनपर इस मैच में फैंस की निगाह होगी। यान्सेन अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी मुकाबले में एक बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं। पंजाब के गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।
6 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 20026: CSK की हार की हैट्रिक पर इरफान पठान का बड़ा बयान कहा ‘यह खिलाड़ी बन गया टीम की बड़ी समस्या’
SM Trends: 6 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: CSK की हार पर अंबाती रायडू का बोल्ड बयान कहा ‘गलत प्लानिंग कर रही है टीम’

