
Akash Deep (Image Credit- Twitter X)
अनुभवी तेज गेंदबाज आकाशदीप आईपीएल 2026 के आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया का यह अनुभवी गेंदबाज चोटिल हो गया है और फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी रिहैब की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।
आईपीएल 2026 के ऑक्शन में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आकाशदीप को 1 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में खरीदा था, जो हर्षित राणा के साथ टीम की तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते। लेकिन हर्षित राणा के साथ अब उन्हें भी आईपीएल के आगामी सीजन से बाहर बैठना पड़ेगा।
इस खबर से केकेआर से बड़ा झटका लगा है कि क्योंकि टीम के दो अनुभवी पेसरों के बाहर होने के बाद, शुरुआती मैचों में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पाथिराना के भी खेलने की संभावना कम है। तो वहीं, इस बात की अटकलें थी कि केकेआर में चोटिल आकाशदीप को आकाश मधवाल, सिमरजीत सिंह व नवदीप सैनी जैसे अनुभवी गेंदबाज रिप्लेस कर सकते हैं।
हालांकि, अब खबर आ रही है कि केकेआर टीम में चोटिल आकाशदीप को सौरभ दुबे रिप्लेस करने वाले हैं। इससे पहले वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन अभी तक आईपीएल डेब्यू नहीं कर पाए हैं। घरेलू क्रिकेट में वह विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं।
सुब्रतो बनर्जी ने दी प्रतिक्रिया
तो वहीं, युवा खिलाड़ी को लेकर राष्ट्रीय टीम के सेलेक्टर पैनल का हिस्सा सुब्रतो बनर्जी ने क्रिकबज के हवाले से कहा- वह बेहद प्रतिभाशाली बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। मुझे याद है कि उन्होंने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में 2019 एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप टीम के हिस्से के रूप में बांग्लादेश का दौरा किया था। उन्हें विकेट से अतिरिक्त उछाल मिलता है और वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं। नाइट राइडर्स प्रबंधन का यह एक अच्छा फैसला है।
देखने लायक बात होगी कि अगर केकेआर मैनेजमेंट 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में सौरभ दुबे को मौका देता है, तो वह कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? खैर, केकेआर आईपीएल में अपने विजयी अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी।
Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी
29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

