Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 Final: रोमारियो शेफर्ड पर श्रीकांत का बड़ा बयान, बोले “तीन ओवर फेंके तो RCB की हार तय”

IPL 2026 Final: रोमारियो शेफर्ड पर श्रीकांत का बड़ा बयान, बोले “तीन ओवर फेंके तो RCB की हार तय”

Romario Shepherd (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस खिताबी मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान व सेलेक्टर रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत ने RCB की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

श्रीकांत का मानना है कि RCB को अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहिए। खासतौर पर उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में वेंकटेश अय्यर को मौका बनाए रखने की सलाह दी। उनका कहना है कि भले ही फिल सॉल्ट फिट होकर उपलब्ध हों, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वेंकटेश को बाहर करना सही फैसला नहीं होगा।

रोमारियो शेफर्ड को लेकर की तीखी टिप्पणी

श्रीकांत ने सबसे ज्यादा चर्चा रोमारियो शेफर्ड को लेकर की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर शेफर्ड को गेंदबाजी में तीन ओवर डालने पड़े, तो RCB मुश्किल में पड़ सकती है। पूर्व क्रिकेटर के अनुसार, शेफर्ड बल्लेबाजी में उपयोगी साबित हो सकते हैं, लेकिन गेंदबाजी में उनकी भूमिका टीम के लिए जोखिम भरी हो सकती है। उन्होंने यहां तक कहा कि RCB को उन्हें अंतिम एकादश में शामिल करने से भी बचना चाहिए।

श्रीकांत का मानना है कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में छोटी-सी गलती भी मैच का रुख बदल सकती है और ऐसे में टीम को अपनी सबसे मजबूत संयोजन के साथ उतरना चाहिए। श्रीकांत ने RCB की बल्लेबाजी को लेकर भी अहम टिप्पणी की। उनके मुताबिक, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की साझेदारी टीम की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

उन्होंने कहा कि जब भी विराट और पडिक्कल शुरुआती ओवरों में अच्छी साझेदारी करते हैं, RCB का पलड़ा भारी हो जाता है। खासकर विराट का लंबी पारी खेलना विपक्षी टीम पर अतिरिक्त दबाव बना देता है। उनके अनुसार, अगर गुजरात टाइटंस को फाइनल जीतना है, तो सबसे पहले इस जोड़ी को जल्द तोड़ना होगा।

श्रीकांत ने GT के लिए जीत का रास्ता भी बताया। उन्होंने कहा कि गुजरात को विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार में से कम से कम दो बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना होगा।

साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज नई गेंद से प्रभावी गेंदबाजी करें। उनका मानना है कि यदि गुजरात के तेज गेंदबाज शुरुआती झटके देने में सफल रहे, तभी टीम के पास खिताब जीतने का वास्तविक मौका होगा। अन्यथा RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार नजर आती है।

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...