
IPL 2026, DC vs MI: pitch report and probable playing XI (image via getty)
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 के 8वें मैच में 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल करेंगे, जबकि मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या संभालेंगे।
DC vs MI: मैच डिटेल्स
| मैच | दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, मैच 08, आईपीएल 2026 |
| स्थान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| तारीख और समय | शनिवार, 4 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे (IST) |
| लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग विवरण | जिओस्टार नेटवर्क चैनल, जिओहॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट) |
DC vs MI पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला आईपीएल 2026 का मैच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है, क्योंकि यहां की पिच अपनी सही उछाल और छोटी बाउंड्रीज की वजह से बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां की सतह आम तौर पर स्ट्रोक-मेकर्स के लिए फायदेमंद होती है, और ओस पड़ने की संभावना के चलते टीमें अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। हालांकि मैच दिन में है तो ओस का ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 37 मैच खेले गए हैं, और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस का दबदबा रहा है। मुंबई ने 21 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने सिर्फ 16 मैच जीते हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला काफी कड़ा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को थोड़ी बढ़त हासिल है, क्योंकि उसने 13 में से 7 मैच जीते हैं।
DC vs MI संभावित प्लेइंग एलेवेन
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन:

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग
14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान
नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

