
IPL 3 RCB (Image credit Twitter – X)
जारी आईपीएल 2026 का 26वां मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 18 अप्रैल, शनिवार को दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा।
तो वहीं, इस महत्वपूर्ण मैच से पहले खबर आ रही है कि आरसीबी इस मैच में अपनी ग्रो ग्रीन पहल के तहत, टीम मुकाबले में एक खास ग्रीन कलर की जर्सी पहनकर खेलती हुई नजर आएगी। यह हरी जर्सी रीसाइकिल कपड़े से बनी हुई है। इस जर्सी का उद्देश्य वातावरण के बारे में जागरूकता फैलाना है।
आरसीबी की टीम का कप्तान ‘गो ग्रीन’ पहल के तहत आईपीएल सीजन के बीच इस मैच के दौरान टॉस के समय एक पौधा लेकर आता है, जिसे वह विरोधी टीम के कप्तान को स्मृति चिन्ह के तौर पर गिफ्ट भी करता है।
जिसका मकसद पेड़ लगाने और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करना होता है। आरसीबी ने इस पहल को साल 2011 में शुरू किया था और तब से लेकर अब तक टीम आईपीएल में अपने लीग स्टेज का एक मुकाबला हरी जर्सी में खेलती हुई नजर आती है।
दोनों टीमों के अभी तक के सफर पर एक नजर
खैर, जारी सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो आरसीबी ने खबर लिखे जाने तक कुल पांच खेले हैं। इन मैचों में गत चैंपियन आरसीबी ने 4 मैचों में जीत हासिल की, तो टीम को एकमात्र हार राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ मिली। टीम इस वक्त 8 अंक और +1.503 के रनरेट के साथ पाॅइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है।
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स एक अच्छी शुरुआत के बाद, जीत की लय को बरकरार नहीं रख पाई। टीम को अपने पहले दो मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली, लेकिन इसके बाद टीम को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल, डीसी 4 अकं व +0.322 के रनरेट के साथ पाॅइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर मौजूद है।
बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान
नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर
13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

