Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: CSK vs KKR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026: CSK vs KKR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 22वां मैच 14 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, तो वहीं तीन बार की चैंपियन केकेआर को अपनी पहली जीत की तलाश होगी।

सीएसके ने अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल की। तो केकेआर को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3 विकेट से एक करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। खैर, आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच होने वाले एक रोमांचक मैच से पहले, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में:

CSK vs KKR मैच डिटेल्स

मैच  चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 22, आईपीएल 2026
वेन्यू एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
तारीख और समय मंगलवार, 14 अप्रैल, शाम 7:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

CSK vs KKR पिच रिपोर्ट

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए आमतौर पर अनुकूल रहती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मैच जीतने की कंडीशन में रहने के लिए लगभग 180 रन बनाने होंगे।

चेन्नई में मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहेगा। शाम को ओस पड़ने की संभावना है, जिससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को काफी फायदा मिलेगा। कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

CSK vs KKR संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

IPL 2026: CSK vs KKR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां
चेन्नई सुपर किंग्स

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजनप्रीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा/मैथ्यू शॉर्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

IPL 2026: CSK vs KKR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां
कोलकाता नाइट राइडर्स

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर: नवदीप सैनी

আরো ताजा खबर

IPL 2026: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हराया 

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मुकाबला आज 24 मई रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। कोलकाता के...

KKR vs DC, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs DC: top 10 memes (image via X) केएल राहुल ने एक शानदार अर्धशतक लगाया और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार...

IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल: क्वालीफायर 1 में RCB का मैच GT से, एलिमिनेटर में SRH और RR होंगे आमने-सामने

IPL 2026: Playoffs Schedule (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है, और उम्मीद है कि क्रिकेट प्रेमियों को एक...

‘अब तुम सबका चप्पलों से पिटाई खाने का समय आ गया है’ पंजाब के खिलाड़ियों के लेकर आखिरी युवराज ने ऐसा क्यों कहा?

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर हरप्रीत बराड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद की और टीम में साथी क्रिकेटर प्रियांश आर्या व अर्शदीप सिंह...