Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: CSK के डेथ ओवरों का जिम्मा संभाल सकते हैं नाथन एलिस, आर अश्विन ने जताया भरोसा

IPL 2026: CSK के डेथ ओवरों का जिम्मा संभाल सकते हैं नाथन एलिस, आर अश्विन ने जताया भरोसा

Nathan Ellis (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की रणनीति पर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। भले ही CSK ने हाल ही में हुए आईपीएल 2026 ऑक्शन में किसी बड़े डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज को नहीं खरीदा, लेकिन टीम के पास पहले से ही एक मजबूत विकल्प मौजूद हो सकता है। पूर्व भारतीय व सीएसके स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस आगामी सीजन में CSK के डेथ ओवरों की बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

अश्विन ने यह बात ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में नाथन एलिस के शानदार प्रदर्शन को देखकर कही। होबार्ट हरिकेन्स की ओर से खेलते हुए एलिस ने मेलबर्न रिनेगेड्स के खिलाफ दबाव के ओवरों में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने अपने आखिरी दो ओवरों में सिर्फ 15 रन देकर 2 विकेट लिए और यॉर्कर व स्लोअर गेंदों का शानदार इस्तेमाल किया।

इस प्रदर्शन के बाद अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पीली जर्सी वाले (CSK) एलिस के इस फॉर्म से जरूर खुश होंगे। डेथ ओवरों में उनकी दो ओवरों की गेंदबाजी IPL 2026 में तय मानी जा सकती है।

पथिराना के बाद CSK की डेथ ओवरों की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकते हैं एलिस

CSK ने नाथन एलिस को IPL 2025 में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। हालांकि, अब कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि IPL 2026 में एलिस को कहीं ज्यादा अहम भूमिका मिल सकती है।

CSK को इस सीजन अपने पुराने भरोसेमंद डेथ ओवर गेंदबाज मथीशा पथिराना का साथ नहीं मिलेगा। पथिराना को टीम ने रिलीज कर दिया है। उन्होंने CSK के लिए 32 मैचों में 47 विकेट लिए थे, लेकिन IPL 2025 में उनका प्रदर्शन औसत रहा।

ऑक्शन में CSK ने बांग्लादेश के मुस्ताफिज़ुर रहमान को लेने की कोशिश की थी, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने ज्यादा बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया। घरेलू गेंदबाज़ जैसे खलील अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजप्रीत सिंह नई गेंद से अच्छे हैं, लेकिन डेथ ओवरों का अनुभव सीमित है।

ऐसे में नाथन एलिस का अनुभव CSK के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में 32 मैचों में 50 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 8 से कम रही है। यही वजह है कि IPL 2026 में CSK के डेथ ओवरों की सबसे बड़ी उम्मीद अब नाथन एलिस बनते दिख रहे हैं।

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...