Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 Auctions: प्रत्येक 10 टीम के वो टारगेटड खिलाड़ी, जिनपर फ्रेंचाइजी बहाएगी पानी की तरह पैसा!

IPL Trophy (Image Credit- Twitter/X)
IPL Trophy (Image Credit- Twitter/X)

आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन का समय देखते ही देखते करीब आ चुका है और सभी खेमे पिछले संस्करण के प्रदर्शन का आकलन करते हुए अपनी टीमों में अनिवार्य सुधार करने की तैयारी में हैं। कमियों को दूर करने और टीम को सही संतुलन देने के लिए, हर टीम बड़े नामों पर दाँव लगाने के लिए तैयार है।

आइये नज़र डालते हैं आईपीएल 2026 की नीलामी में सभी 10 टीमों की संभावित ज़रूरतें और उनके शीर्ष लक्षित खिलाड़ियों पर, जिन्हें खरीदने के लिए टीमें किसी भी कीमत क जा सकती हैं:

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – मैथ्यू शॉर्ट

Matthew Short (Image Credit- Twitter/X)
Matthew Short (Image Credit- Twitter/X)

आईपीएल 2025 की विजयी टीम होने के बावजूद, आरसीबी अपने मध्यक्रम को और मजबूत तथा सुदृढ़ करना चाहेगी। लियाम लिविंगस्टोन जैसे अनुभवी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आईपीएल में एक बार फिर उच्चतम प्रदर्शन करने में विफल रहे जिसके कारण आने वाले साल में आरसीबी को मध्य ओवरों में स्ट्राइक रोटेट करने और पावर-हिटिंग के लिए एक लचीले बल्लेबाज़ की तलाश रहेगी।

इस भूमिका के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मैथ्यू शॉर्ट उनके प्रमुख लक्ष्य हो सकते हैं, जो सलामी या फिर मध्यक्रम, दोनों में बल्लेबाज़ी करने के लिए सक्षम हैं। उनके पास स्ट्राइक रोटेट करने के साथ ही साथ लम्बे शॉट्स लगाने कि प्रतिभा भी है और आरसीबी को ऑक्शन से पूर्व इसी प्रकार के खिलाड़ी कि तलाश है।

2. पंजाब किंग्स – कैमरन ग्रीन

Cameron Green (Image Credit- Twitter/X)
Cameron Green (Image Credit- Twitter/X)

पंजाब किंग्स आईपीएल के शुरुआत से ही बहुमुखी तथा हरफनमौला ऑलराउंडरों को महत्व देती आई है। पंजाब को आईपीएल 2026 से पूर्व एक विदेशी ऑलराउंडर की आवश्यकता है जो अंतिम ओवरों में बल्लेबाज़ी क्रम को फिनिशिंग टच दे सके और तेज़ गति की गेंदबाजी का विकल्प भी प्रदान करे।

ऑस्ट्रेलिया के युवा स्टार कैमरन ग्रीन इस भूमिका के लिए एक उपयुक्त खिलाड़ी हैं और उनकी चेन्नई की ऑक्शन सूची में सबसे ऊपर होने कि काफी सम्भावना है। पंजाब का खेमा पिछले साल फाइनल्स कि हार को भुला कर आने वाले संस्करण के लिए बेहतर टीम बनाने को अवश्य देखेगा।

3. मुंबई इंडियंस – जॉनी बेयरस्टो

Jonny Bairstow (Image Credit- Twitter/X)
Jonny Bairstow (Image Credit- Twitter/X)

मुंबई इंडियंस को टीम में अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज की जरूरत है जो ऊपरी क्रम को मजबूती के साथ ही साथ स्थिरता भी प्रदान कर सके। एक विस्फोटक शुरुआत देने और साथ ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने के लिए मुंबई इंडियंस को किसी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कि ज़रुरत पड़ सकती है।

इसके लिए वे इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को अपने खेमे में शामिल करने कि योजना बना सकते हैं। बेयरस्टो पिछले सीजन भी मुंबई के खेमे में बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी आये थे और अपने प्रदर्शन से उन्होंने सभी को बहुत प्रभावित किया।

4. दिल्ली कैपिटल्स – बेन डकेट

Ben Duckett (Image Credit- Twitter/X)
Ben Duckett (Image Credit- Twitter/X)

2025 सीज़न में असंगत शुरुआत के कारण दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उनके ओपनर फाफ डु प्लेसिस और जेक फ्रेज़र-मैकगर्क लय नहीं पकड़ पाए। इंग्लैंड के बाएँ हाथ के बल्लेबाज़ बेन डकेट इस कमी को दूर कर सकते हैं।

डकेट एक आक्रामक बल्लेबाज़ हैं जो तेज़ और स्पिन, दोनों को बखूबी खेलते हैं। उनकी यह आक्रामक मानसिकता डीसी के टॉप ऑर्डर के लिए आदर्श है। उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में जल्दी ढलने की उनकी क्षमता से दिल्ली के शीर्ष क्रम को बड़ी मज़बूती मिलेगी।

5. लखनऊ सुपर जायंट्स – विलियम ओ’रूर्के

William O’Rourke (Image Credit- Twitter/X)
William O’Rourke (Image Credit- Twitter/X)

लखनऊ सुपर जायंट्स आने वाले ऑक्शन के ज़रिये अपने गेंदबाजी आक्रमण में गहराई लाने का प्रयास कर सकती है। तेज गेंदबाजी विकल्प के मामले में लखनऊ कि टीम को एक ऐसे प्रभावी तेज गेंदबाज की तलाश है, जो अंतिम ओवरों में अपने अनुशासन और नियंत्रण से बल्लेबाजों को परेशान कर सके।

सुपर जायंट्स कि इस ज़रूरत को पूरा करने के लिए न्यूजीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ विलियम ओ’रूर्के एक संभावित टारगेट हो सकते हैं, जिनकी गति और नियंत्रण प्रभावशाली है। विलियम ने न्यूजीलैंड तथा अन्य टी-20 लीग्स में अच्छा प्रदर्शन कर कई क्रिकेट प्रेमियों को अपनी कला के माध्यम से प्रभावित किया है।

6. सनराइजर्स हैदराबाद – जेसन होल्डर

Jason Holder (Image Credit- Twitter/X)
Jason Holder (Image Credit- Twitter/X)

सनराइजर्स हैदराबाद टीम में अनुभव वापस लाने के लिए जेसन होल्डर को लक्षित कर सकती है। वेस्टइंडीज के यह अनुभवी हरफनमौला (ऑलराउंडर) आईपीएल में एक सिद्ध कलाकार रहे हैं, जो अपने खेल कौशल के साथ-साथ कीमती नेतृत्व क्षमता भी लाते हैं।

मोहम्मद शमी की असंगतता को देखते हुए, होल्डर के किफायती चार ओवर और बल्ले से मैच खत्म करने की क्षमता बड़ा बदलाव ला सकती है। दबाव में भी शांत रहने का उनका स्वभाव हैदराबाद को अपने मुख्य खिलाड़ियों के समूह (कोर) को फिर से बनाने में मदद करेगा।

7. कोलकाता नाइट राइडर्स – मार्क चैपमैन

Mark Champan (Image Credit- Twitter/X)
Mark Champan (Image Credit- Twitter/X)

2025 सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन मिला-जुला रहा और उन्हें मार्क चैपमैन को शामिल करने से फ़ायदा हो सकता है। न्यूजीलैंड का यह बल्लेबाज़ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार फॉर्म में है और टीम के शीर्ष क्रम को ज़रूरी स्थिरता दे सकता है।

क्विंटन डी कॉक और रहमानुल्लाह गुरबाज़ लगातार अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं, ऐसे में चैपमैन को टीम में लेने से संतुलन आएगा। दबाव में भी तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता केकेआर के लिए मुश्किल क्षणों में उन्हें एक मुख्य खिलाड़ी बना सकती है।

8. राजस्थान रॉयल्स – काइल जैमीसन

Kyle Jamieson (Image Credit- Twitter/X)
Kyle Jamieson (Image Credit- Twitter/X)

राजस्थान रॉयल्स अपनी टीम में मौजूद विदेशी तेज गेंदबाजों को बैकअप देने के लिए एक विश्वसनीय और अनुभवी भारतीय पेसर की तलाश में है। हालाँकि, विदेशी स्लॉट की उपलब्धता को देखते हुए, टीम एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय पेसर को लक्षित कर सकती है जो भारतीय पिचों पर प्रभावी हो और अहम विकेटें ले सके।

इस कड़ी में काइल जैमीसन एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, जो अपनी हाइट और उछाल का फायदा उठाते हुए बल्लेबाज़ों के लिए तकलीफें पैदा कर सकें। पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे जैमीसन राजस्थान के दल में एक बेहतरीन संकलन होंगे।

9. चेन्नई सुपर किंग्स – नारायण जगदीशन

N Jagadeesan (Image Credit- Twitter/X)
N Jagadeesan (Image Credit- Twitter/X)

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने मध्यक्रम में एक ऐसे अनुभवी भारतीय बल्लेबाज़ कि आवश्यकता है जो पारी को संभाल सके और अंत में तेज़ गति से रन भी मार सके। चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम को स्थिरता प्रदान करने और एक मज़बूत कोर बनाने के लिए, किसी ऐसे भारतीय बल्लेबाज़ की तलाश में हैं जो लंबे समय तक टीम के साथ बना रहे।

तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ नारायण जगदीशन मध्यक्रम में स्थिरता और अनुभव प्रदान करने का एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। जगदीशन को हाल ही में उनके घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते भारतीय टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया था। जगदीशन, सुपर किंग्स कि समस्याओं का समाधान निकालने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

10. गुजरात टाइटंस – मैट हेनरी

Matt Henry (Image Credit-
Matt Henry (Image Credit-

गुजरात टाइटंस अपने तेज़ गेंदबाज़ी को मजबूत करने के लिए न्यूजीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मैट हेनरी को टारगेट कर सकती है। पिछले सीज़न में, गुजरात टाइटंस को लगातार गेंदबाजी करने वाला विदेशी पेसर नहीं मिला, जिससे उन्हें सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पर निर्भर रहना पड़ा, क्योंकि रबाडा और करीम जनत प्रभावी नहीं रहे।

हेनरी की 140 किमी/घंटा से ज़्यादा रफ़्तार और उछाल निकालने की क्षमता उन्हें खतरनाक विकल्प बनाती है। उनकी अनुशासित गेंदबाज़ी टाइटंस को शुरुआत में विकेट दिलाने में मदद कर सकती है, जो पिछली बार टीम की एक बड़ी कमी थी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: RR को मिलेगा नया कप्तान, रियान पराग का राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनना तय!

IPL 2026: Riyan Parag set to be named Rajasthan Royals captain (image via X) स्टार ऑलराउंडर रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान...

Jos Buttler ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, लपका अब तक का सबसे ऊंचा कैच! देखें वायरल वीडियो

Jos Buttler (image via getty) इंग्लैंड के स्टार जोस बटलर ने एक अनोखी उपलब्धि से क्रिकेट की दुनिया को हैरान कर दिया, उन्होंने हैरान कर देने वाली कोशिश में अब...

13 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: भारत ने एकतरफा मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से हराया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच...

T20 WC 2026: कब है भारत का अगला मैच? IND vs PAK की तारीख, समय, जगह, और टीम्स पर डालें नजर

T20 World Cup 2026: IND vs PAK (image via getty) चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-स्टेज मुकाबले में अपने अगले मुकाबले के लिए तैयार...