Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 Auction: 3 टीमें जो मुस्ताफिजुर रहमान पर लगा सकती हैं बड़ी बोली

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter - X)
Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X)

IPL 2026 मिनी-ऑक्शन नजदीक है। इस बार जिस विदेशी तेज गेंदबाज पर सबसे ज्यादा निगाहें हैं, वह है बांग्लादेश के अनुभवी पेसर मुस्ताफिजुर रहमान। अपनी लेफ्ट-आर्म स्विंग, स्लोअर बॉल्स और घातक कटर्स के कारण मुस्ताफिजुर T20 फॉर्मेट में बेहद उपयोगी माने जाते हैं।

डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी की कुशलता उन्हें ऑक्शन में एक कीमती विकल्प बनाती है। इस लिहाज से रहमान पर सभी टीमों की नजर होगी। हालांकि, 3 टीमें ऐसी भी हैं, जो हर हाल में ही मुस्ताफिजुर रहमान की सेवाएं हासिल करना चाहेंगी। आइए इन टीमों के बारे में जानते हैं:

1. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

KKR के पास ऑक्शन में अच्छा बजट है और उन्होंने पिछले सीजन के बाद अपनी गेंदबाजी यूनिट में कुछ बदलाव किए हैं। टीम ऐसे विदेशी गेंदबाज की तलाश में है जो डेथ ओवरों में नियंत्रण रख सके और पिच के मुताबिक अपनी गेंदबाजी में विविधता लाए।

मुस्ताफिजुर की कटर्स और ऑफ-पेस गेंदें ईडन गार्डन्स की पिच पर काफी असरदार हो सकती हैं। उनके आने से KKR को एक भरोसेमंद T20 फिनिशर गेंदबाज मिल जाएगा, जो विकेट लेने के साथ रन भी रोक सकता है।

2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

RCB की सबसे बड़ी कमजोरी हमेशा से डेथ बॉलिंग रही है। टीम कई बार मैचों में मजबूत स्थिति में होते हुए भी अंतिम ओवरों में हार जाती थी। ऐसे में मुस्ताफिजुर जैसा अनुभवी लेफ्ट आर्म पेसर RCB के लिए बड़ा सहारा बन सकता है। उनकी स्लोअर बॉल्स और कटरों से बेंगलुरु की छोटी बाउंड्री पर रन रोकना आसान होगा। साथ ही, वे नए व युवा गेंदबाजों को मार्गदर्शन भी दे सकते हैं।

3. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

CSK हमेशा ऐसे खिलाड़ियों को चुनती है जो शांत दिमाग से खेलें और टीम के माहौल में फिट बैठें। मुस्ताफिजुर की प्रकृति बिलकुल CSK की रणनीति जैसी है स्थिर, संयमित और मैच स्थिति को पढ़कर गेंदबाजी करने वाले।

चेपॉक की धीमी पिच पर उनकी कटर बॉल्स बेहद प्रभावशाली साबित हो सकती हैं। CSK को एक अनुभवी विदेशी पेसर की जरूरत है, और मुस्ताफिजुर इस भूमिका में बिल्कुल फिट बैठते हैं। इससे पहले वह एक सीजन टीम के लिए खेल भी चुके हैं। वह सीएसके के ड्रेसिंग रूप माहौल से भलीभांती परिचित हैं।

আরো ताजा खबर

एमएस धोनी पर सस्पेंस बरकरार, आर अश्विन ने बताया कितने मैच खेलेंगे

R Ashwin with MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज...

आईपीएल में CSK ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Chennai Super Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम...

IPL 2026: RR vs SRH मुकाबले जरिए वापसी करेंगे पैट कमिंस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। इस मैच से...

IPL 2026, Match 36: राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 36 में राजस्थान राॅयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...