Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 Auction: वेंकटेश से लेकर स्मिथ तक, इन 40 खिलाड़ियों ने खुद का बेस प्राइस रखा 2 करोड़ 

IPL 2026 Auction: वेंकटेश से लेकर स्मिथ तक, इन 40 खिलाड़ियों ने खुद का बेस प्राइस रखा 2 करोड़ 

Venkatesh Iyer and Steve Smith (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस बार आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित होगा। ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन एक हाॅट पिक हैं।

दूसरी ओर, अब खबर आ रही है कि आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन के लिए शाॅर्ट लिस्ट हुए कुल 340 खिलाड़ियों में से कुल 40 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा है, जो इस ऑक्शन में सबसे बड़ा प्राइस ब्रैकिट है। ब्रैकिट में वेंकटेश अय्यर और स्टीव स्मिथ का नाम प्रमुख है।

स्मिथ कर रहे हैं 2021 के बाद वापसी, तो वेंकटेश हुए रिलीज

पिछले महीने जब टूर्नामेंट में शामिल सभी 10 टीमों ने अपने द्वारा रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी की, तो उसमें सबसे बड़ा नाम भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का था। पिछले ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपए में बिकने वाले अय्यर, कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इस वजह से वह आईपीएल के 19वें सीजन के ऑक्शन में नजर आएंगे।

दूसरी ओर, साल 2021 से आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इस बार आईपीएल मिनी ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर कराया है। स्मिथ का इस ऑक्शन में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि उनके भीतर अभी भी टी20 क्रिकेट में बल्ले से देने के लिए बहुत कुछ है। स्मिथ ने भी अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा है।

IPL 2026 के ऑक्शन में 2 करोड़ के प्राइस टैग में शामिल खिलाड़ी

भारत

1. रवि बिश्नोई – भारत

2. वेंकटेश अय्यर – भारत

अफगानिस्तान

3. मुजीब उर रहमान
4. नवीन-उल-हक

ऑस्ट्रेलिया

5. सीन एबॉट
6. जेक फ्रेजर मैगर्क
7. कैमरन ग्रीन
8. जोश इंग्लिस
9. स्टीव स्मिथ

बांग्लादेश

10. मुस्तफिजुर रहमान

इंग्लैंड

11. गस एटकिंसन

12. टाॅम बेंटन

13. टाॅम करन

14. लियाम डाॅसन

15. डैन लाॅरेंस

16. जेमी स्मिथ

17. बेन डकेट

18. लियाम लिविंगस्टोन

न्यूजीलैंड

19. फिन एलन

20. माइकल ब्रेसवेल

21. डेवाॅन काॅन्वे

22. जैकब डफी

23. मैट हेनरी

24. कायल जैमिंसन

25. एडन मिल्ने

26. डेरिल मिचेल

27. विलियम ओ रूर्क

28. रचिन रवींद्र

साउथ अफ्रीका

29. गेराल्ड कोअत्जी

30. डेविड मिलर

31. लुंगी एंगीडी

32. एनरिक नाॅर्खिया

33. तबरेज शम्सी

श्रीलंका

34. वानिंदू हसरंगा

35. मथीशा पाथिराना

36. महीष तीक्षणा

वेस्टइंडीज

37. जेसन होल्डर

38. शाई होप

39. अकील हुसैन

40. अल्जारी जोसेफ

আরো ताजा खबर

26 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान राॅयल्स को हाई स्कोरिंग रनचेज में 5 विकेट से दी शिकस्त जारी आईपीएल 2026 का 36वां मैच...

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान राॅयल्स को हाई स्कोरिंग रनचेज में 5 विकेट से दी शिकस्त 

SRH (Image Credit- IPL/RH) जारी आईपीएल 2026 का 36वां मैच राजस्थान राॅयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में...

RR vs SRH, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs SRH: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 36वें मैच में, जो राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, सनराइजर्स हैदराबाद ने...

IPL 2026: सिर में गंभीर चोट के बाद Lungi Ngidi की हालत स्थिर, जल्द ही अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

IPL 2026: Lungi Ngidi (image via X) शनिवार (25 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2026 का जो मुकाबला बेहद...